आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 सितंबर 2012

सरेआम दौड़ाकर लड़की को मार डाला



 

फिंगेश्वर. परसदा कला गांव में एक युवक ने दुष्कर्म में विफल रहने पर दो बहनों पर दौड़ा- दौड़ाकर धारदार हथियार से कई वार किए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। उसे 10 टांके लगाए गए हैं। उसका उपचार रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है।
बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गांव की बस्ती से लगी नर्सरी में यह घटना हुई। पीड़ित युवती के चाचा सोनसाय निषाद ने बताया कि उसकी दोनों भतीजी खेत पर गईं थी। वे करीब 2 बजे मुड़ा नाला में नहाने के बाद लौट रही थीं।
उसी समय आरोपी ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश की। दोनों के प्रतिरोध के बाद जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ तो उसने दोनों को धारदार हथियार लेकर दौड़ाया। पुलिस के अनुसार आरोपी 25 साल के केशोराम साहू ने 22 और 18 साल की दोनों बहनों पर कई घातक वार किए। एक बहन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि दूसरी बहन के बाएं हाथ की कलाई, छाती, बाएं गाल और कंधे पर गहरे जख्म आए हैं। आरोपी के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी अभी गर्भवती भी है। ग्रामीणों के अनुसार वह आदतन अपराधी है। हमले में खून से लथपथ डोमिन निषाद हाईस्कूल में मौजूद अपनी तीसरी छोटी बहन 16 साल की वेद बाई निषाद के पास पहुंची।
उसने अपनी सहेलियों और चपरासी देवेन्द्र सिन्हा की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया। परसदाकला के मुड़ा नाला के समीप स्थित नर्सरी में हुई इस नृशंस घटना की खबर लगते ही लोगों का हुजूम जमा हो गया। इस घटना को ग्रामीणों में आक्रोश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...