आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 जुलाई 2012

पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, उसके बाद फाड़ा अपना पेट

जगदलपुर। पत्नी की हत्या के आरोप में पकड़े गए 38 वर्षीय ग्रामीण ने भानपुरी थाने के हवालात में ब्लेड से अपना पेट ही फाड़ लिया। उसे पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया था। शनिवार की सुबह उसने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालात में महारानी हास्पिटल लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

भानपुरी थाना क्षेत्र के सिवनी निवासी मन्नुराम ने गुरुवार की देर रात शराब के नशे में 36 वर्षीया पत्नी बुधबरी बाई की हत्या कुल्हाड़ी मार कर दी थी। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद रात भर उसे थाने के हवालात में रखा गया था। शनिवार को न्यायालय में पेश करना था। शनिवार की सुबह उसने हवालात में खुद को ब्लेड मार लिया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बस्तर के एसडीएम ने उसका म़ृत्यु पूर्व बयान लिया।

जेल जाने डर गया था :
हास्पिटल में भर्ती मन्नुराम ने बताया पत्नी उसकी बात नहीं मनाती थी। ऐसे में नशे में उससे हत्या हो गई। नशा उतरने पर उसके मन में जेल जाने का डर समा गया था इसी के चलते उसने ब्लेड से अपना पेट काट लिया।

कुएं के पास से उठाया : भानपुरी टीआई एसएन शुक्ला ने बताया कि मनुराम को कुछ जवान सुबह 7.30 के आस पास मुंह-हाथ धुलवाने के लिए थाने के निकट स्थित कुएं के पास ले गए। इसी दौरान उसने यहां किसी के द्वारा फेंके गए ब्लेड को हाथों की उंगलियों के बीच छिपा लिया था। थोड़ी देर के बाद उसे वापस हवालात में डाल दिया गया और उसने यहीं पेट काट लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...