माउंट आबू/जोधपुर.राजस्थान का कश्मीर कहलाने वाला माउंट आबू वैसे तो दुनियाभर में अपनी लाजवाब खूबसूरती के लिए जाना जाता हैं| यहां की नक्की झील हो या फिर सनसेट पॉइंट, सभी सैलानियों को सहसा ही आकर्षित कर लेते हैं| लेकिन यहां का एक ऐसा आकर्षण भी है जिसे शायद कम लोग ही जानते होंगे|
माउंट आबू के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल एक अधरशिला|वैसे तो स्पष्ट हो रहा है,यह कोई अस्थिर पत्थर होगा| लेकिन चौंकाने वाली बात है इस चट्टान का वजन, इस चट्टान का वजन है लगभग 60 टन| इस भारी-भरकम चट्टान की विशेषता यह है कि कोई भी व्यक्ति इसे अपने एक हाथ से हिला सकता है|और इसकी यह विशेषता कुदरती ही है|
यह अधरशिला यहां कब आई और कैसे आई यह कोई नहीं जानता लेकिन कुदरत के इस अद्भुत नज़ारे को देखने दूर-दूर से सैलानी आते रहते हैं|लोग इस अधरशिला पर बैठकर झूला झूलते हैं, डांस करते हैं और इस अद्भुत चट्टान को देख आश्चर्यचकित होते हैं|