आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

04 जून 2012

गुटबाजी पर बोली सोनिया, विपक्ष की साजिश को सफल नहीं होने दें

Email Print Comment

कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का साफ इशारा, राजस्थान के मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष भी हो रहे हैं शामिल

जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ खुली बयानबाजी करने वाले नेताओं को आगाह किया है कि वे ऐसा नहीं करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने राजस्थान का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी के नेता गुटबाजी फैलाना बंद करें। नई दिल्ली में संसदीय परिसर में हो रही इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान भी शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का साफ इशारा रहा कि विपक्ष की साजिश को सफल नहीं होने दें।

गुटबाजी दूर करो

राजस्थान के नेताओं के अनुसार सोनिया गांधी ने कहा : हम जितनी शक्ति गुटबाजी, फिजूल की बातों और फिजूल के कामों में खर्च करते हैं, उससे आधी अगर पार्टी को मजबूत करने में लगाएं, तो हमारी ताकत दो-गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। हमारे बारे में लोगों की जो राय बनेगी, लोगों के मन में जैसी शक्ल उभरेगी, वे पार्टी के साथ वैसा ही सलूक करेंगे। जब राजनीतिक मूल्यांकन होता है, तो व्यक्ति के रूप में नहीं, संगठन के रूप में, एक कांग्रेस-जन के रूप में हमारा इम्तहान होता है। इसे गहराई से न समझना बहुत बड़ी भूल है। यह सबके लिए एक सावधानी की बात है, एक चेतावनी और चुनौती है।
कार्यकर्ताओं का मनोबल न तोड़ें
सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं का पक्ष लेते हुए सरकारें चला रहे लोगों से कहा : जहां तक मेरी दृष्टि का प्रश्न है, मुझे देशवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना और आंतरिक शक्ति पर पूरा भरोसा है। हमारे कार्यकर्ता किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। शर्त केवल यह है, कि हम अपने राजनीतिक खेल में उनका मनोबल न तोड़ें। पिछले एक सौ छब्बीस साल में कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की इसी आंतरिक शक्ति और भावना के बल पर हर चुनौती का सामना किया है और इतिहास बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...