चित्तौड़गढ़ के पास रघुनाथपुरा गांव की एक खान में मंगलवार सुबह पैंथर घुस आया। उसने एक के बाद एक सात लोगों को हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग के चित्तौड़ मृगवन प्रभारी राधेश्याम जोशी भी हमले में घायल हुए। वे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई।
रात 7:30 बजे तक पैंथर को पकड़ने के प्रयास किए गए, लेकिन जब सफलता हाथ नहीं लगी तो उसके छिपे होने के स्थान के पास पिंजरा लगा दिया गया। अब बुधवार को पैंथर को पकड़ने के प्रयास होंगे। पैंथर सावा निवासी मोहम्मद शेर खान की चाइना क्ले माइन में छिपा था। सुबह 6:30 बजे सबसे पहले पैंथर ने इसी गांव के प्रभु गुर्जर पर हमला किया था। उसे ग्रामीणों ने बचाया।
फोटो : दुर्गेश शर्मा