आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 फ़रवरी 2012

दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल हैं भारत के ये दो शहर



मुंबई. महंगाई ने रोजमर्रा के जीवन की मुश्किलें भले ही बढ़ा दी हों लेकिन एक वैश्विक सर्वे में भारत के दो प्रमुख शहरों - मुंबई और नई दिल्ली को दुनिया के चार सबसे सस्ते शहरों में शुमार किया है।

मुंबई के इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के एक सर्वे में मुंबई को दुनिया का दूसरा सबसे कम खर्चीला शहर और नई दिल्ली को चौथा ऐसा सस्ता शहर बताया गया है। सर्वे के अनुसार पाकिस्तान का कराची दुनिया में सबसे सस्ता शहर है और स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख सबसे महंगा। दुनिया के चार सबसे सस्ते शहरों में से तीन भारतीय उपमहाद्वीप में हैं। ये हैं - कराची, मुंबई, तेहरान और नई दिल्ली।

सर्वे का आधार

ईआईयू के इस सर्वे में करीब 160 उत्पादों और सेवाओं की कीमतों की तुलना की गई। इसमें भोजन, पेय, कपड़े, घरेलू सामान, घर का किराया, निजी जरूरतों की चीजें, परिवहन, निजी स्कूल, घरेलू नौकर और मनोरंजन की लागत जैसी चीजें शामिल हैं।

यह हैं कारण

>पिछले दशक में आउटसोर्सिग, कारोबार दूसरी जगह ले जाने और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत ने सबको आकर्षित किया है। >भारत और पाकिस्तान में सस्ता श्रम और जमीन की कम कीमतें हैं। >विदेशी निवेशक कम कीमत से पाक में सुरक्षा संबंधी जोखिम लेने तैयार हैं।

दुनिया के 10 सस्ते शहर

1. कराची 2. मुंबई 3. तेहरान 4. नई दिल्ली 5. मस्कट 6. ढाका 7. अल्जीयर्स 8. काठमांडू 9. पनामा सिटी 10. जेद्दा

दुनिया के 10 महंगे शहर

1. ज्यूरिख 2. टोक्यो 3. जिनेवा 4.ओसाका कोबे 5. ओस्लो 6. पेरिस 7. सिडनी 8. मेलबर्न 9. सिंगापुर 10. फ्रैंकफर्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...