आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

04 फ़रवरी 2012

अर्थी भी कर ली थी तैयार ..और तभी हो गया चमत्कार


अम्बाला. यमुनानगर .एक छोटी सी गलतफहमी कितनी बड़ी बात बन जाती है, यह घटना इसका उदाहरण है। पीजीआई में भर्ती एक महिला की हालत अत्यंत नाजुक हो गई। डाक्टरों ने उसे घर ले जाने को कहा। इस पर परिजनों ने समझा डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी उन्होंने गांव हड़तान में भिजवा दी।

मौत की जानकारी मिलते ही लोग जुट गए। श्मशान में चिता भी लगा दी। रिश्तेदार व अन्य लोग भी शोक जताने पहुंच गए। इसी बीच महिला को लेकर परिजन चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे। जैसे ही अंबाला पहुंचे तो महिला के शरीर में हरकत हुई।

बस परिजनों ने सोचा कि वह जिंदा हो गई। यह जानकारी भी उन्होंने तुरंत गांव में भिजवा दी। इसके बाद तो देखते ही देखते चारों ओर यह बात आग की तरफ फैल गई। अब लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।

रादौर खंड के हड़तान की 55 वर्षीय महिला मामू देवी की किडनी खराब थी। उसकी हालत वीरवार को अत्यंत नाजुक हो गई। परिजन उसे आधी रात को पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। वहां डाक्टर ने उसे दाखिल कर लिया। इसी बीच हालत में सुधार नहीं आया।

महिला के पति महेंद्र ने बताया कि इसी बीच डाक्टर ने कहा कि मरीज में अब कुछ नहीं है। इसे घर ले जाओ। हकीकत में मरीज की मौत नहीं हुई थी। वह कोमा में थी। लेकिन परिजनों ने मतलब निकाला कि महिला मर चुकी। उन्होंने घर पर बताया कि संस्कार की तैयारी की जाए। इसके बाद तो गलतफहमी का जो सिलसिला एक बार शुरू हुआ। वह देर तक चलता रहा।

खनिजी अस्पताल में कराया भर्ती

इधर महिला के शरीर में हरकत आता देख कर परिजन उसे तुरंत ही यमुनानगर के गाबा अस्पताल ले आए। यहां डाक्टर ने उसे दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया। दूसरी ओर गांव के लोग महिला को देखने के लिए आनन फानन में अस्पताल में जुटना शुरू हो गए।

ऐसा कुछ नहीं है, बस वहम भर है

डाक्टर बीएस गाबा से जब महिला के बारे में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं हो सकता। यह जानकारी नहीं कि पीजीआई ने महिला को मृत घोषित किया था। ऐसा नहीं होता। महिला की हालत बहुत अधिक नाजुक हो गई होगी। इसलिए पीजीआई के डाक्टर्स ने उसकी छुट्टी कर दी होगी। इसके बाद जो हुआ वह सभी के सामने हैं।

अभी भी महिला गंभीर

डाक्टर गाबा के अनुसार अभी भी महिला गंभीर है। हालांकि उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन इसकी रफ्तार कम है। इस वजह से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। बहरहाल महिला के परिजन जहां इस घटना को चमत्कार करार दे रहे। वहीं डाक्टर इस तरह की संभावनाओं से इंकार कर रहे हैं।

अर्थी भी कर ली थी तैयार

मौत की जानकारी मिलते ही महिला के घर पर अर्थी सजा ली। परिजन मरीज को लेकर घर आ रहे थे। अंबाला के पास महिला के शरीर में हरकत होना शुरू हो गई। बस फिर क्या था। उसके साथ आ रहे परिजनों ने इसे चमत्कार मान लिया। उन्होंने तुरंत ही घर पर यह जानकारी दी।

जो लोग शोक जताने आए थे। वे भी सकते में आ गए। कोई जब तक समझ पाता। यह बात चारों ओर फैल गई कि महिला मौत के बाद जिंदा हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...