आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

28 फ़रवरी 2012

आज से बदलेगी सबकी किस्मत: जानें कौन होगा अचानक मालामाल

आज से किस्मत का सितारा बुध बदल गया है। बुध ने शनि राशि छोड़ दी है और अपनी नीच राशि में प्रवेश कर गया है। जानें मीन राशि का बुध किन लोगों को अचानक मालामाल कर देगा। जानें बुध के राशि बदलने से आप पर क्या असर होगा
मेष- इस राशि वालों के लिए बुध का नीच राशि में जाना अशुभ फल देने वाला हो सकता है। खर्च की स्थिति बनेगी। चोरी के योग बनेंगे। अचानक धन हानि के योग बनेंगे। इस राशि वालों को शेयर बाजार से नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
वृष- इस राशि वालों को बुध के राशि बदलने से धन लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों को मित्रों और सहयोगियों से धन लाभ होने के योग बनेंगे।
मिथुन- इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों को पेतृक व्यवसाय से हानि होने के योग बन सकते हैं। इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए तैयार रहें।
कर्क- इस राशि वालों को अचानक यात्रा करना पड़ सकती है। बाहरी लोगों से संबंध स्थापित होने के योग बन रहे हैं। शुभ और महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय से जूड़ी और धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।
सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए बुध नकारात्मक फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को अचानक धन हानि हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में हानि होने के योग है। इस राशि के लोग वाणी पर नियंत्रण रखें। जहां तक हो सके कोई कमिटमेंट न करें अगर करें तो अपनी बात पर बने रहें। वादा जरूर निभाएं।
कन्या- इस राशि के अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे और विवाह के योग भी बन सकते हैं। साझेदारी के लिए इस राशि वालों के लिए समय शुभ है। नए व्यापारिक सौदे और नई शुरुआत का समय है।
तुला- इस राशि वालों के ऋण संबंधित कार्य पूरे होंगे। व्यवसायिक यात्राएं होंगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वाणी और लेखनी से मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि वालों के लिए बुध का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा।
वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए बुध का राशि बदलना आपके लिए शुभ फल देने वाला नहीं रहेगा। विद्याअध्ययन में बाधा और संतान से चिंता होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर पसोपेश में रहेंगे। मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी।
धनु- इस राशि वालों को माता के स्वास्थ्य संबंधित चिंता परेशान करेगी। कार्यस्थल पर अपनी विशेष छबि बनाने में सफल रहेंगे। भूमि, भवन संबंधित मामले सामने आएंगे। व्यापारिक कार्यों मे विस्तार होगा।
मकर- इस राशि वालों को बुध के कारण सावधान रहना होगा। मकर राशि के लोग जोखिम से दूर रहे हैं। इस राशि वालों को आयात निर्यात के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। इस राशि वालों को पूराने रूके हुए कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।
कुंभ- इस राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वाक चातुर्यता से धन लाभ होगा। इस राशि के लोग कार्यस्थल पर अतिरिक्त कार्य से प्रभावित होंगे।
मीन- इस राशि वाले लोगों के मांगलिक कार्य पूरे होंगे। खर्च बढ़ेगा। दूसरों के सहयोग से कठीन कार्य भी आसान होंगे। अस्थिर मन स्थिति से बचें। विनम्रता से पूरे होंगे। बिगड़ते कार्य भी बनेंगे।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...