8 फरवरी से 26 जून तक आपकी किस्मत शनि देव के हाथ में होगी। आप पर शनि देव का विशेष असर पड़ेगा। 8 फरवरी से शनि देव बदल जाएंगे। अभी तक शनि अपनी सीधी चाल से चल रहे थे। 8 फरवरी को शनि अपनी चाल बदल लेंगे और टेढ़ी चाल से चलने लगेंगे। ज्योतिष में इसे वक्री होना कहा जाता है। शनि 4 महीने और 18 दिनों तक टेढ़ी चाल चलेगा।
टेढ़ी चाल का असर-
अगर शनि वक्री होता है यानी टेढ़ी चाल चलता है तो राज्य, जल एवं जनता पर इसका पूरी तरह प्रभाव पड़ता है। फलदीपिका नामक ग्रन्थ के अनुसार आयु, मृत्यु, डर, गिरफ्तार होना, अपमान, बीमारी, दु:ख, गरीबी, बदनामी, पाप, मजदूरी, कर्जा और लोहे की वस्तु ये सब शनि के असर से होते हैं। अगर शनि टेढ़ी चाल चलेगा तो ये आसर देखने को मिलते हैं।
क्यों है खास-
बुधवार 8 फरवरी को शनि अपनी चाल बदल रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 8 शनि का नंबर होता है। बुध शनि का मित्र ग्रह है इसलिए बुधवार को ही शनि की चाल बदलना बहुत प्रभावशाली होगा। शनि अपनी चाल 26 जून को बदलेगा। 26 का योग भी 8 होता है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि 8 फरवरी से 26 जून तक का समय शनि के हाथ में होगा और शनि के अनुसार ही आप पर असर पड़ेगा।

फिर हम पर तो पूरा पूरा असर होना है हमारा तो जन्म भी 8 को है और आजकल दशा भी शनि की है।
जवाब देंहटाएं