लीमा।पेरू की राजधानी लीमा के लॉस मर्सीडिज हॉस्पीटल में एक तीन साल के बच्चे की पेट में उसका जुड़वा भाई मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेडिकल टीम के डॉक्टर कार्लोस एस्टोकोंडोर ने बताया कि इस बच्चे के पेट में मिला उसका जुड़वा भाई 700 ग्राम वजन का और 25 सेंटीमीटर लंबा है।
कार्लोस ने बताया कि पांच लाख बच्चों के जन्म के केसेज में से किसी एक में ऐसा हो सकता है कि कोई जुड़वा अपनी मां से अलग होकर अपने भाई के पेट में पलने लगे।
ऐसा तब होता है जब मां के पेट में विकसित हो रहे जुड़वा भ्रूण में से एक का विकास तेजी से होता है और वह दूसरे भ्रूण को अपने अंदर एब्जॉर्व कर लेता है। दूसरा भ्रूण अपने जीने के लिए पहले भ्रूण पर निर्भर हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)