आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 मार्च 2011

होली आई रे होली आई रे .......

कल में जेसे ही वकालत के दफ्तर से घर पहुंचा गली नुक्कड़ की होली वाले बच्चे मेरे पास आये और होली का चंदा मांगने लगे मेने देखा के अब एक नई पीडी इस होली के चंदे के लियें तय्यार हो गयी हे .
हमने भी होली बनाई हे होली सजाई हे चंदे भी किये हें लेकिन लिमिटेड चंदा खुबसुरत सजावट और रुपयों की कम बर्बादी लेकिन इन दिनों महंगाई हे सही बात हे जो होली हम ५०० रूपये के चंदे में सजा लिया करते थे वोह होली आज दस हर में सजाई जाती हे और कई फालतू आकर्षक सजावट के चक्कर में यह खर्च कई लाख रूपये तक पहुंच जाता हे , में सोचने लगा के देश में सवा अर्ब लोगों की जनसंख्या के बीच छोटी बढ़ी होली करीब पन्द्रह लाख लोग मनाते हें और एक होली पर कमसे कम बीस हजार रूपये का एवरेज खर्च आता हे क्योंकि कुछ बढ़ी होलियाँ तो लाखों में सजती हे और कुछ होलियों का खर्च हजारों में सिमट जाता हे बस मेने हिसाब लगाया १५ लाख को १० हजार से गुणा करो तो कुल राशी १५ अरब रूपये बैठती हे इस तरह से केवल होली सजाने और जलाने में हम हर साल १५ अर्ब तो यूँ ही खर्च कर देते हें फिर हम रंग गुलाल और पानी मिष्ठान के अलग खर्च करते हें इन दिनों पेट्रोल और दुसरे खर्च अलग से होते हें खेर त्यौहार हे और त्यौहार भी सिख देने वाला भाईचारा सद्भावना अपनापन का पाठ पढ़ने वाला सभी को साथ लेकर चलने वाला अपने पन का पैगाम और इश्वर पर दृढ विशवास पैदा करने वाला त्यौहार हे रंगों का खुबसुरत इन्द्रधनुष से देश को सजाने वाला यह त्यौहार हे इसलियें यह खर्च कोई बढ़ी बात नहीं हे यहाँ कई बार होली के प्रबन्धन से गली मोहल्ले के बच्चे एक प्रबन्धन कार्यक्रम का संयोजन सीखते हें जो उनके जीवन में कई जगह काम भी आती हे .
लेकिन आजकल यह सब नहीं होता हे होली के नाम पर लडकियों से अभद्रता रंग के नाम पर गंदगी ग्रीस आयल लगा कर लोगों के चेहरे खराब करने कपड़े फाड़ना होली की नफासत होली का फलसफा ही खत्म हो गया हे ऐसे में हम देखते हे हर होली पर शराब के नशे में भांग के नशे में कई लोग जेल में बंद होते हें आपस में ही लढ कर  एक दुसरे का सर फाड़ देते हें यहाँ तक के कई इलाकों में तो अनावश्यक हत्या तक और गेंगवार तक बात पहुंच जाती हे जो सदियों की दुश्मनी बना देती हे बूंद बूंद पानी बचाने का नारा देने वाले यही लोग अरबों रूपये का बेशकीमती पानी यूँ ही बर्बाद कर देते हे तो दोस्तों त्यौहार भाई चारा सद्भावना बढाने के लियें और देश का विकास करने के लियें होते हें इस तरह से देश की बर्बादी के लियें नहीं इसलियें इस मामले को गम्भीरता से सोचना होगा और इस गम्भीर चिन्तन में खुले मन से विचार कर एक सुझाव और एक संकल्प जो खुद अपने परिवार पर लागू किया जाए और गीली होली से बचा जाए ऐसे रंग जिनमें तेज़ाब होता हे उससे बचा जाए फ़िज़ूल खर्ची के स्थान पर उस खर्च से अपने इलाके में होली की धार्मिक रस्म से पूजा अर्चना तो की जाए लेकिन साथ ही किसी गरीब की शादी किसी गरीब को खाना किसी गाँव मोहल्ले में हेंड पम्प डिस्पेंसरी या कोई भी रचनात्मक काम में इस राशी को खर्च कर त्यौहार ईद हो होली हो दीपावली हे इन्हें यादगार बनाया जाए . अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

सासंद अब दो से पांच करोड़ के

देश के सांसद अब अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों पर दो करोड़ के बदले पांच करोड़ खर्च कर सकेंगे इस व्यवस्था पर प्रति वर्ष  २३७० करोड़ रूपये प्रतिवर्ष का अतिरिक्त भार पढ़ेगा .
देश में अभी तक संसद कोष दो करोड़ रूपये का होने से उसे खुद के इलाके में मनचाहा विकास कराने में दिक्कतें आ रही थी लेकिन इस राशी को अगर निरंकुशता या अफसरशाही के इशारे पर खर्च की गयी तो देश का बनता धर हो जाएगा . संसद के कहने पर विकास अच्छी बात हे लेकिन सांसद अगर राजनितिक पार्टी के कार्यकर्ता की तरह यह सब करने लगेगा तो फिर विपक्ष के लोगों के क्षेत्र में तो विकास ही नहीं होगा और फिर सरकारी कर्मचारी या अधिकारी इस मामले में अगर भ्रष्टाचार करना चाहेंगे तो फिर तो वोह इसे आसानी से कर सकेंगे खेर फिलहाल तो सभी सांसद इस निधि को बढाने से बहुत खुश हे , सिद्धांतों के तहत तो किसी भी विकास की ज़िम्मेदारी योजना आयोग की होती हे और इस योजना आयोग में अगर विकास योजनायें नहीं होंगी बिना बजट के बिना प्लान के अगर इतनी बढ़ी राशि खर्च करने की बंदर बाँट होती रही तो फिर देश और देश की जनता तो बर्बादी के कगार पर ही पहुंच जायेगी . अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

दारा ऍन काउन्टर में चार गिरफ्तार

राजस्थान में भाजपा सरकार के दोरान जयपुर में कथित दारा एंकाउन्टर को फर्जी मानते हुए सी बी आई ने जयपुर एस ओ जी में तेनात इन्स्पेक्टर नरेश शर्मा , निसार अहमद . सत्यनारायण गोधारा और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया हे इस मामले में सी बी आई को १४ लोगों की तलाश हे जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ऐ के जेन सहित कई अधिकारी और नेता भी शामिल हे .
भाजपा शासन में दारा नाम के एक अपराधी को मान सरोवर थाना इलाके में कथित मुठभेड़ में मार गिराने की बात कही थी और उसी वक्त से उसकी पत्नी श्रीमती सुशीला ने इस मुठभेड़ को हत्या करार दिया था कोंग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे में इस मामले की जांच सी बी आई से कराने का आश्वासन दिया था लेकिन पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इसमामले में राजस्थान सरकार को लताड़ भी पिलाई थी कल सी बी आई ने जयपुर में इस मामले में सभी बढ़े अधिकारीयों को छोड़ कर छोटे लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया जिन्हें आज सी बी आई कोर्ट में पेश किया जाएगा .
कहते हें खून सर चढ़ कर बोलता हे और इसीलियें दारा सिंह का यह हत्याकांड भी पुराने अधिकारीयों और बेरहम सरकार के लियें खतरनाक सबक होगा .  अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान

दारा ऍन काउन्टर में चार गिरफ्तार


दारा ऍन काउन्टर में चार गिरफ्तार

भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान के जयपुर में दारा फर्जी ऍन काउंटर मामले में सी बी आई ने चार लोगों को गिरफ्तार किया हे और १४ दुसरे लोगों की तलाश हे जिसमें एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ऐ के जेन और पूर्व मंत्री का भी नाम प्रमुखता से लिया जा रहा हे .
२३ नोव्म्बर २००६ को जयपुर मान सरोवर थाना इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ में दारासिंह को मार गिराना प्रचारित किया था लेकिन दारा सिंह की विधवा

कुदरत का कहर

कल जापान
जहां खुशियाँ बस्ती थी
विश्व में
जहां के लोगों को
लोग इज्जत से देखा करते थे
वोह जापान जहां की तकनीक
विश्व में सबसे बहतर होने से
लोग इस देश को तकते थे
वाही जापान
जहां हिरोशिमा नागासाकी का दर्द था
फिर भी यह जापान
विश्व के सभी हिस्सों से अलग था
यहाँ प्यार था , मानवता थी
लेकिन यह क्या पल भर में
जहां बस्ती थी खुशियाँ
मातम हे आज वहा
यह सच
आप और में जी हाँ सभी
यानी
हम सब ब्लोगर भाई जानते हें
यह सच हम जानते हें
आज हम हे कल नहीं रहेंगे
कल क्या हो सकता हे अभी ही नहीं रहेंगे
तो फिर भाइयों क्यूँ एक दुसरे को नफरत बांटते हो
क्यूँ एक दुसरे के लियें दिल दिमागों में
जहर रखते हो
ना जाने कब किस ब्लोगर की
किस गली में शाम हो जाए
उसके किस्से ना जाने कब आम हो जाएँ
तो फिर इस बुद्धिजीवी ब्लोगिंग की दुनिया में
कसी नफरत , केसी कडवाहट ,केसा उतार चढाव
सब बेकार बेमाने हें
आओ सभी संकल्प लें
इससे पहले के कुदरत का कहर हमें घेरे
हमारी खुशनुमा सुबह की शाम हो
हम सब मिल जुलकर एक ऐसी
ब्लोगिंग की दुनिया बनाएं
जहां प्यार हो अपनापन हो खुशियाँ हो
स्वर्ग सा खुशनुमा माहोल हे
खुदा करे
मेरी यह दुआ आज से
अरे नहीं आज से नहीं
अभी से ही पूरी हो जाए
क्या आप भी मेरी
इस दुआ को पूरा करने की
तमन्ना रखोगे
अगर हाँ तो उठो
और बना डालों प्यार की एक ऐसी नई दुनिया ,,,,,,.. अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान
आधुनिक पाठशाला जहां इंसान तय्यार होते हें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...