आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 दिसंबर 2011

मेरी क्रिसमस: जाने क्या महत्त्व है,स्टार, मोमबत्ती और बेल का!




क्रिसमस का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। पर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सांता घर-घर जाकर गिफ्ट बांटेंगे। घरों में पकवान भी बनेंगे।

वहीं घरों को शानदार ढंग से सजाया जा चुका है। घर की सजावट के लिए स्टार, बेल्स, लाइट्स का उपयोग किया गया है। जिलेभर के गिरजाघरों में भी प्रार्थना होंगी। गिरजाघरों को भी सजाया गया है।
खुशी का संकेत देते हैं स्टार
स्टार :
कहा जाता है कि जब प्रभु यीशु ने जन्म लिया था तो एक सितारा आसमान में नजर आया जिसे देखकर राजा भी हैरान रह गए, लेकिन वह समझ गए कि दुनिया में कोई मसीहा जन्मा है। यानी कि स्टार खुशी का संकेत देता है।
मोमबत्ती :
क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाने का चलन है। मानना है कि इसकी लौ सीधी रहती है।
बेल्स :
कोई भी काम शुरू करने से पहले घंटी बजाना शुभ माना जाता है। प्रभु यीशु के जन्म पर भी घंटी बजाई गई थी, इसलिए क्रिसमस के दिन घंटियां सजाई जाती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...