
तस्वीरें नामीबिया के ओंगावा गेम रिजर्व की हैं। यहां तालाब पर पानी पीने आया एक शेर जब गलती से अपने पीछे से गुजर रहे एक गीदड़ पर बैठ गया तो गीदड़ को गुस्सा आ गया।
वह एक बार तो पलटकर शेर के सामने खड़ा हो गया। इतना ही नहीं, उसने शेर के गले तक पहुंचने की गुस्ताखी कर डाली।
शेर शांत रहा, लेकिन जल्द ही गीदड़ को अपनी असलियत याद आ गई और वह पीछे हट गया और धीरे-धीरे वहां से निकल गया। यह फोटो ओंगावा रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉक्टर केन स्ट्रेटफोर्ड की टीम ने ली हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)