आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 दिसंबर 2011

आसमानी उलटफेर: अब बदल गया पैसा और सुख देने वाला ग्रह, क्या असर होगा आप पर


| Email Print

ज्योतिष में शुक्र को पैसा और हर तरह का सुख देने वाला ग्रह माना जाता है। आसमान के इस सितारे के बदलने से आपकी जेब और सुख पर असर पड़ता है। इसी के अनुसार फायदा और हर तरह के ऐश आराम देने वाला होता है। बीती रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुक्र धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश कर चुका है। जानिए इस ग्रह के राशि बदलने से क्या असर पड़ेगा आप पर...



मेष- दशम भाव में शुक्र के आ जाने से व्यापार व्यवसाय में अच्छे लाभ के योग बनेंगे। इस राशि का स्वामी शुक्र राशि बदलकर विवाह के योग भी बनाएगा। मेष राशि वालों को शुक्र देव शुभ फल देने वाले रहेंगे।


वृष- वृष राशि वालों के लिए यात्राओं के योग बनेंगे। इस राशि वालों को पैतृक व्यवसाय में भी बहुत लाभ मिलेगा। व्यवसाय के संबंध में बाहरी क्षेत्रों से अच्छा लाभ मिलेगा।


मिथुन- इस राशि वालोंं के लिए शुक्र देव कुछ अशुभ फल देने वाले रहेंगे। राशि से अष्टम भाव में शुक्र के आ जाने से अशुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को खर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार में जोखिम भरें निर्णय न लें अन्यथा नुकसान होने के पूरे योग हैं।


कर्क- आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्राओं से सोचे हुए कार्यों में लाभ मिलेगा। इस राशि वालों के प्रॉपर्टी संबंधित कार्य पूरे होंगे। आपकी राशि के लिए कुंभ राशि का शुक्र धन लाभ के योग बनाता है।


सिंह- आपकी राशि से छठी राशि में शुक्र देव आपके ऋण संबंधित सभी कार्य पूरे करेंगे और लाभ देंगे। इस राशि के चिकित्सकों और वकिलों के लिए शुक्र अच्छा फल देने वाला रहेगा।


कन्या- आपकी राशि के लिए शुक्र का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। कन्या राशि वाले विद्यार्थियों के लिए शुक्र अच्छा फल देने वाला रहेगा। प्रेम विवाह करने के इच्छुक इस राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।


तुला- तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्यों के पूरे परिणाम मिलेंगे। भूमि, प्रॉपर्टी के कार्यों में निवेश से पैसा मिलेगा। धन उलझने के योग बन सकते हैं सावधान रहें। धन से संबंधित चिंता बनी रहेगी। माता से सुख प्राप्त होगा।


वृश्चिक- पराक्रम भाव में शुक्र आपको अच्छा फल देने वाला रहेगा। सोचे हुए नए कार्य होंगे और उनका पूरा परिणाम भी मिलेगा। मित्रों से सहयोग और प्रसन्नता मिलेगी साथ ही मित्रों की सहायता से आपके कार्य पूरे होंगे।


धनु- धन भाव में शुक्र के आ जाने से इस राशि के शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलेगा। धनु राशि के लोगों को वाणी से संबंधित कार्यों से धन लाभ होगा। इस राशि के लोग क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।


मकर- मकर राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वभाव में उग्रता आ सकती है। इस राशि वालों को शारीरिक सुख मिलेगा। अपने आर्कषण में वृद्धि महसुस करेंगे। इस राशि वाले लोगों को व्यर्थ खर्च से बचना चाहिए। व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए समय अशुभ रहेगा। सोच समझकर निवेश करें। बाहरी व्यक्तियों पर खर्च होने की संभावनाएं बढ़ेगी। व्यर्थ की यात्राएं होंगी और यात्राओं में धन व्यर्थ होने के योग बनेंगे। धन संबंधित मामलों में विश्वासघात के योग भी बनेंगे। धन संंबंधित चिंताए बनी रहेगी।

मीन- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। किए गए निवेश का पूरा परिणाम मिलेगा। इस राशि वालों को धन लाभ होने के योग बनेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...