आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 दिसंबर 2011

ये हैं दुनिया के विनाश की कुछ खास भविष्यवाणियां



अधिकांश धर्म शास्त्रों में दुनिया के विनाश या प्रलय के संबंध में बताया गया है। एक दिन इस पूरी दुनिया का विनाश होना है, ऐसा माना जाता है। सभी धर्मों और देशों के अनुसार प्रलय के लिए अलग-अलग परिभाषाएं बताई गई हैं। अब तक कई बार दुनिया के विनाश की भविष्यवाणियां की गई हैं।

कयामत का दिन कब आएगा, इसकी कोई सटीक भविष्यवाणी कर पाना लगभग असंभव सा ही है। फिर भी कई सभ्यताओं और लोगों द्वारा इसकी भविष्यवाणी की गई है। दुनिया का अंत कैसे होगा? क्या विनाशलीला आएगी? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब आज भी खोजे जा रहे हैं। कई बार पृथ्वी के विनाश की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन हर बार वह मात्र एक कल्पना भर साबित हुई।

एक समय इटली के माउंट वैसुवियस के धधकते ही रोमन साम्राज्य की नींव हिल गई थी। इस ज्वालामुखी के फटने से हजारों लोग मारे गए थे और पोम्पी और हरक्यूलेनियम शहर तबाह हो गए थे। इस तबाही को देखते हुए लोगों ने मान लिया था कि अब दुनिया का अन्त नजदीक आ गया है।

16वीं शताब्दी में ब्रिटेन में कई बार प्लेग का कहर फैला। लेकिन 1665 का प्लेग सबसे भयंकर था। लगभग पूरा लंदन शहर इसकी चपेट में आ गया था। बार बार प्लेग के फैलने से लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि अब पृथ्वी का अंत निकट है।

सन् 1910 में विशाल हैली धूमकेतु धरती के समीप से गुजरा। कई यूरोपीय और अमेरिकी लोगों ने इस कपोल कथा पर यकीन कर लिया था कि इस धूमकेतु की पूँछ से गैसों का रिसाव हो रहा है और इससे पृथ्वी का वातावरण प्रदुषित होगा और इसी वजह से एक दिन दुनिया खत्म हो जाएगी।

एक लेखक रिचर्ड नून ने भविष्यवाणी की थी कि 5 मई 2000 को सभी ग्रह एक पंक्ति में आ जाएंगे। इससे बर्फ पिघलने लगेगी और पृथ्वी पर विनाशलीला आरंभ हो जाएगी। इससे सभ लोग मारे जाएंगे।

सर्वाधिक चर्चित माया कैलेंडर के अनुसार 2012 में दुनिया का विनाश हो जाएगा। माया संस्कृति अमेरिका में विकसित हुई थी। ऐसा माना जाता है। यह स्थान आज मैक्सिको नामक देश के रूप में जाना जाता है। माया संस्कृति के लोग प्रखर खगोलशास्त्री और ज्योतिष के जानकार थे। इन्होंने 21 दिसम्बर 2012 को दुनिया के विनाश के संकेत दिए हैं। विश्व प्रसिद्ध नास्त्रेदमस द्वारा भी दुनिया के विनाश की भविष्यवाणी की गई है। इस भविष्यवाणी के अनुसार 2012 में ही दुनिया का विनाश हो जाएगा

अभी तक दुनिया के विनाश की लगभग सभी भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं। अब इंतजार है माया कैलेंडर द्वारा की गई भविष्यवाणी का, यह सभ्यता 21 दिसंबर 2012 को विनाश की घोषणा कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...