आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

23 नवंबर 2011

सदी का दुर्लभ संयोग: एक साल में होंगे सात ग्रहण



इस मास सूर्यग्रहण(25 नवंबर) के बाद 10 दिसंबर को होने वाला चंद्रग्रहण इस माएने में ऐतिहासिक होगा कि यह साल का 7 वां ग्रहण होगा। हजारों साल में ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है जब एक वर्ष में अधिकतम 7 ग्रहण होते हैं।

खगोलविदें के अनुसार ग्रहण तो हर साल होते हैं लेकिन इस बार आश्चर्य की बात यह है कि एक वर्ष के अंदर ही 7 ग्रहण होने जा रहे हैं जो एक दुर्लभ संयोग है। सामान्य तौर पर एक वर्ष की अवधि(365 दिन) में चार या पांच ग्रहण होते हैं। 7 ग्रहण अधिकतम होते हैं जो कभी-कभी ही होते हैं। इस सदी की यह पहली घटना होगी जब 21 दिसंबर 2010 से 10 दिसंबर 2011 के बीच 7 ग्रहण होंगे।



कब-कब हुए ग्रहण?

- 21 दिसंबर 2010 को खग्रास चंद्रग्रहण हुआ। यह भारत में नहीं दिखाई दिया।

- 4 जनवरी 2011 को खंड सूर्यग्रहण हुआ जो केवल पश्चिमोत्तर भारत में दिखा।

- 1 जून 2011 को खंड सूर्यग्रहण उत्तरी ध्रुव पर आर्कटिका महासागर में दिखाई दिया।

- 15-16 जून 2011 को खग्रास चंद्रग्रहण भारत में देखा गया।

- 1 जुलाई 2011 को खंड सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर में देखा गया।

- 25 नवंबर 2011 को खंड सूर्यग्रहण दक्षिणी ध्रुव, अंटार्कटिका महाद्वीप पर दिखाई देगा।

- 10 दिसंबर 2011 को खग्रास चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।



ग्रहण से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी

- ग्रहण 15-15 दिनों की अवधि में दो ही होते हैं, जिनमें एक सूर्य और एक चंद्रग्रहण होता है।

- इस साल (2011) 1 जून से 1 जुलाई के बीच तीन ग्रहण हुए। इनमें दो खंड और एक खग्रास हुआ। यह भी एक असामान्य घटना है।

- इस वर्ष पृथ्वी के दोनों ध्रुवों(उत्तरी व दक्षिणी) पर लगभग 6 माह की अवधि में खंड सूर्यग्रहण हुए हैं।

- इस साल चार खंड सूर्यग्रहण तथा तीन खग्रास चंद्रग्रहण हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...