आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 अक्तूबर 2011

डॉ.हरिसिंह ने छोड़ी कांग्रेस,निकालेंगे गहलोत के खिलाफ जन चेतना यात्रा

जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान के खिलाफ विवादित बयान देने के बाद पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. हरिसिंह ने पार्टी छोड़ दी है। डॉ. सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। डॉ. हरिसिंह ने इस्तीफे की घोषणा के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार करने, पार्टी नेताओं के खिलाफ षडयंत्र रचकर चुनाव हराने और पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, गहलोत ने कांग्रेस को जेबी संस्था में बदल दिया है और चंद्रभान पीसीसी चीफ की बजाय उनके निजी सहायक की तरह काम कर रहे हैं। गहलोत की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पार्टी में जो भी गहलोत की मनमानियों के खिलाफ बोलता है उसको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। गहलोत की वजह से पूरी कांग्रेस में ही गड़बड़ है, पूरा ढांचा ही डूब रहा है।

जनचेतना यात्रा निकालने की घोषणा

डॉ. हरिसिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक गहलोत सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भर में जनचेतना यात्रा निकालने की घोषणा की है। डॉ. सिंह ने बताया कि यात्रा की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस यात्रा के जरिए गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार और कांग्रेस में चल रही किसान विरोधी और आम विरोधी चालों के प्रति जनता को आगाह किया जाएगा।

कांग्रेस ने दिया था नोटिस

डॉ. हरिसिंह ने मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी की थी। अनुशासन समिति ने नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने जवाब में पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। कांग्रेस छोड़ने के बाद अभी तक उन्होंने दूसरी पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं की है।

परसराम मदेरणा से मिले कांग्रेस विधायक

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता परसराम मदेरणा से सोमवार सुबह कांग्रेस विधायक कर्नल सोनाराम और संतोष सहारण ने लंबी मुलाकात की। इसे लेकर कांग्रेस में राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जाता है कि दोनों विधायकों ने महिपाल मदेरणा की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के बाद बने राजनीतिक हालात पर चर्चा की। कर्नल गहलोत विरोधी खेमे से माने जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...