आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

22 अक्तूबर 2011

जानिए, कैसे हुआ रावण का जन्म?

महाभारत में अब तक आपने पढ़ा...युधिष्ठिर के ऐसा कहने पर जयद्रथ बहुत लज्जित हुआ वह चुपचाप नीचे मुंह करके चल दिया। पाण्डवों से पराजित और अपमानित होने के कारण दुखी होकर उसने भगवान शंकर की कठोर तपस्या की। भगवान शंकर बोले ऐसा नहीं हो सकता है। केवल एक दिन तुम अर्जुन को छोड़ शेष चार पांडवों को युद्ध में पीछे हटा सकता है अब आगे....

द्रोपदी को छुड़ा लेने के बाद धर्मराज युधिष्ठिर ने मार्कण्डेयजी से कहा आप हमे रामचंद्रजी का चरित्र कुछ विस्तार के साथ सुनना चाहता हूं। अत: आप बताइए कि रामजी किस वंश में प्रकट हुए, उनका बल और पराक्रम कैसा था। साथ ही रावण के बारे में भी बताइए। तब मार्कण्डेयजी सुनाने लगे। दशरथ के धर्म और अर्थ को जानने वाले पुत्र राम, लक्ष्मण, भरत और श्त्रुघ्न। राम की पत्नी का नाम सीता था। अब रावण के जन्म की कथा सुनो। ब्रह्मजी रावण के पितामह थे। उनके पुत्र पुलस्त्यजी थे। उपकी पत्नी का नाम गौ था।

उससे कुबेर नाम का पुत्र हुआ वह अपने पितामह की सेवा में अधिक रहने लगा। ये देखकर पुलस्त्य मुनि को यह देख बहुत क्रोध हुआ। उन्होंने अपने आपको ही दूसरे शरीर से प्रकट किया। इस प्रकार आधे शरीर से रूपांतर धारण कर पुलत्स्यजी विश्रवा नाम से विख्यात हुए। पुलत्स्य के आधे देह से जो विश्रवा नामक मुनि प्रकट हुए थे। वे कुबेर कुपित दृष्टि से देखने लगे। राक्षसों के स्वामी कुबेर को यह बात जब पता चली के उनके पिता उन पर क्रोधित हैं तो उन्होंने उनके पास तीन राक्षस कन्याएं जिनका नाम पुष्पोत्कटा, राका और मालिनी। मुनि उनकी सेवाओं से प्रसन्न हो गए। उन्होंने पुष्पोत्कटा के दो पुत्र रावण के दो पुत्र हुए रावण और कुंभकर्ण। इस पृथ्वी पर इनके समान बलवान दूसरा कोई नहीं था। मालिनी से एक पुत्र विभीषण का जन्म हुआ। राका के गर्भ से एक पुत्र और एक पुत्री हुई। पुत्र का नाम खर था और पुत्री का नाम शूर्पणखा। विभीषण इन सब में अधिक सुंदर, भाग्यशाली, धर्मरक्षक, और सत्कर्मकुशल था। रावण के दस मुख थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...