आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

28 अक्तूबर 2011

शुक्र ने छोड़ी खुद की राशि, अब क्या असर पड़ेगा आपकी किस्मत पर

ज्योतिष में शुक्र को पैसा,प्यार और भौतिक सुख सुविधाएं देने वाला ग्रह माना जाता है। दीपावली तक शुक्र खुद की राशि में रह कर लगभग सभी राशि वालों को शुभ फल देने वाला रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सौम्य ग्रह माना गया है। सुख देना, शुक्र की प्रकृति मानी गयी है। समृद्धि और धन का कारक ग्रह भी शुक्र ही होता है साथ ही प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन भी शुक्र से ही प्रभावित होते है।

दीपावली के बाद नए साल में आज शुक्र अपनी स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है और वृश्चिक राशि में 21 नवंबर तक रहेगा।

शुक्र का यह राशि परिवर्तन और जब तक शुक्र वृश्चिक राशि में रहेगा तब तक का समय आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जानिए...



मेष- दैनिक जीवन के कार्यों में बाधाएं आएगी लेकिन खर्चा बढ़ेगा और सभी कार्य पूरे होंगे। भोजन सामग्री, सुख सामग्री और भोग की अन्य वस्तुओं पर खर्चा होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष- शुक्र के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों के सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलता रहेगा। पार्टनरशीप करने वालों के कार्य बनेंगे।

मिथुन- शुक्र का राशि परिर्वतन करना मिथुन राशि वालों के लिए खर्चा बढ़ाएगा। शत्रूओं से निपटने के लिए खर्चा होगा और ज्यादातर खर्चा दिखावे पर होगा लेकिन मानसिक परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी।

कर्क- शुक्र, कर्क राशि वालों के लिए विद्या और बुद्धि से संबंधित कार्यों में सफलता दिलाएगा। यह समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलेगी।

सिंह- सिंह राशि वालों को वाहनों से सावधान रहना चाहिए। भूमि, मकान और स्थाई सम्पत्ती से संबंधित परेशानियां होगी और खर्चा भी बढ़ेगा।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक तंगी वाला रहेगा लेकिन इनको प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। मांगलिक कार्योँ पर खर्चा बढ़ेगा।

तुला- तुला राशिवालों का राशि स्वामी ही शुक्र है इसलिए इनके धन में वृद्धि होगी, अच्छे निवेश के योग बनेंगे। कष्ट में कमी आएगी और सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि में ही शुक्र का प्रवेश होने से इस राशि वालों का झुकाव वृषभ राशि वालों की और बढ़ेगा। वृश्चिक और वृषभ राशि राशि के प्रेमियों के संबंध और अधिक मधुर बनेंगे।

धनु- शुक्र के वृश्चिक राशि में आ जाने से धनु राशि वालों के लिए खर्चा बढ़ेगा। स्थाई सम्पत्ती यानी भूमि एवं मकान पर खर्च होगा। यात्रा के योग बनेंगे और यात्राओं पर खर्च भी होगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना बहुत अच्छा रहेगा। भाई बंधुओं से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। बुद्धि और योजनाओं से सुख और लाभ मिलेगा।

कुंभ- भूमि और स्थायी संपत्ती से लाभ मिलेगा। जब तक शुक्र वृश्चिक राशि में रहेगा तब तक आपके सभी निर्णय सही होंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मीन- मीन राशि वालों को सम्मान यश और प्रतिष्ठा मिलेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में खर्चा होगा। रोजगार के लिए बेरोजगारों का भी खर्च बढ़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...