आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 अक्तूबर 2011

घर की दीवारों और फर्श पर बन जाते थे रहस्मयी चेहरे

| Email Print Comment
स्पेन के बेलमेज़ इलाके की ये विचित्र घटना है। 1971 में वहां मारिया परेरा नामक महिला ने अपने किचन की फायर प्लेस के पत्थर पर एक महिला की तस्वीर उभरी हुई देखी। उसने पहले उसे साफ करना चाहा। जब ये चेहरा साफ नहीं हुआ तो उसने पत्थर पर सीमेंट से प्लास्टर करवाया लेकिन वह चेहरा कुछ समय बाद फिर उभर आया।


इसके बाद किचन के फर्श पर भी इस तरह की तस्वीरें उभरने लगीं। ये किस्सा मशहूर हो गया और लोग उनके घर खासतौर पर ये देखने आने लगे। ये चेहरे बनते थे और कुछ समय बाद खुद गायब हो जाते थे। इसके पीछे कई कारण बताए गए। फिर भी ये बीसवीं सदी की एक रहस्यमयी घटना मानी गई।

जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रेइबर्ग के डॉक्टर हैंस बैंडर ने स्पेन के डॉक्टर जर्मन डे अगरूमोसा के साथ इस केस का अध्ययन किया। मारिया के किचन में जहां चेहरे बनते थे, उन्होंने वहां प्लास्टिक की प्लेट्स लगा दीं। कई हफ्तों बाद प्लेट्स के नीचे पानी गाढ़ा होने पर प्लेट्स हटाई गईं। उन्होंने देखा प्लेट्स के नीचे भी ये चेहरे बन गए थे। 1974 तक ये सिलसिला चलता रहा।


इसके बाद मारिया ने नया किचन बनवा लिया। वहां भी ऐसे चेहरे नजर आने लगे। प्रोफेसर अगरूमोसा की रिपोर्ट नवंबर 1976 में छपी थी। उसमें उन्होंने कुछ भी रहस्यमयी नहीं बताया था फिर भी ऐसा क्यों होता था ये साबित नहीं किया जा सक था। लोगों का कहना था कि मारिया का घर 11वीं सदी में मारे गए लोगों के कब्रिस्तान पर बना था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...