आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 अक्तूबर 2011

13 अक्टुबर गुरुवार: समझें क्या इशारा करते हैं आपके सितारें

अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें क्या सितारें क्या इशारा करते हैं? कैसा रहेगा आपका दिन क्या कहते हैं आपके सितारें ? सितारों की चाल क्या इशारा करती है जानें दैनिक राशिफल से...



अंक 1: वैभव की प्राप्ति होगी। आय उत्तम रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। सारे अटके कार्य पूर्ण होंगे। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ रंग: केशरिया।

अंक 2: कार्य क्षेत्र में उत्तम सफलता मिलेगी। अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। समारोह में सम्मानित होंगे। सुख मिलेगा। शुभ रंग: काला।

अंक 3: भाग्योदय का समय है। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सफलता मिलेगी। शुभ रंग: भूरा।

अंक 4: सचेत रहे। अज्ञात भय, चिंता रहेगी। वाहनादि का प्रयोग सावधानी से करें। मकान में व्यय हो सकता है। धैर्य रखें। शुभ रंग: पीला।

अंक 5: मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों से मेल मिलाप हो सकता है। कोई नवीन वस्तु की प्राप्ति होगी। शुभ रंग: पीला।

अंक 6: शत्रुओं का दमन होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। यात्रा का योग है। शुभ रंग: सफेद।

अंक 7: संतान को कष्ट की प्राप्ति हो सकती है। आय में थोड़ा सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता मिलेगी। नौकरी में थोड़ा तनाव हो सकता है। शुभ रंग: हरा।

अंक 8: माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुख की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों की तारीफ होगी। नए लोगों से मुलाकात प्रफुल्लित करेगी। शुभ रंग: लाल।

अंक 9: परिजनों से विवाद हो सकता है। अपनी योजना को गुप्त रखें, बिना विचारे यात्रा पर नहीं जाए। कार्य की अधिकता से थकावट रहेगी। शुभ रंग: सफेद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...