आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 सितंबर 2011

टैरोकार्ड: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए अक्टूबर महीना...



टैरोकार्ड का इशारा क्या कहता है अक्टूबर के लिए? कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना? किन बातों का ध्यान रखना है आपको? टैरोकार्ड से जानिए इस महीने का राशिफल



मेष (मेजर अरकाना का चौथा कार्ड)- यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। सितारों का साथ मिलता रहेगा। इस माह आप कार्य स्थल पर संतुष्टि प्राप्त करेंगे। संतान के साथ वक्त बिताने का अवसर प्राप्त होगा। कई स्रोतो से आय की प्राप्ति होगी। किसी विशेष इच्छा की पूॢत होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। हनुमान मन्दिर में चमेली के तेल का दीपक लगाएं।

वृष (हाईरोफैंट कार्ड)- इस माह माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव तो आऐंगे लेकिन आर्थिक लाभ मिलता रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। आय की वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। सूर्य की अराधना करें।

मिथुन (मेजर अरकाना का छठा कार्ड)- इस माह कार्य के मामलों में सर्वश्रेष्ठ साबित होंगे। अधिकारी आपके कार्यो से सतुंष्ट होंगे तथा आपकी राय से सहमत भी होंगे। भाग्य का भी सहयोग मिलेगा। महीने के आखिरी दिनों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की प्राप्ति होगी। नए कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। दुर्गा माता के दर्शन करें।

कर्क (मेजर अरकाना का सातवाँ कार्ड)- इस महीने आपके व्यवहार में परिवर्तन होगा। सबके साथ मिलकर कार्य कर पाएंगे। यात्रा का योग है। धन के मामलों में सुधार होगा। व्यवसाय में नई योजना आजमाने का मन बनेगा। मित्रों और परिवार के सहयोग से धन लाभ होता रहेगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। गरीब को काले तिल का दान करें।

सिंह (स्ट्रैंथ कार्ड )- इस माह समय आपके पक्ष का बना हुआ है। नए लोगों से मुलाकात होगी। बुद्धि-वाणी से आप सब पर विजय प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां रखें। सूर्य की अराधना करें।

कन्या (मेजर अरकाना का नौवा नंबर कार्ड)- इस माह आप का झुकाव फैशन की और होगा। अधिकतम व्यय भी आडंबर में होगा। महीने के मध्य समय में विवाद की स्थितियों से बचने के लिए वाणी पर संयम आवश्यक है। आपके आस-पास वाले एवं आपके साथी आपकी तरक्क्ी से खुश नहीं रहेंगे तथा आपकी शिकायत या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें। नया व्यवसाय आरंभ हो सकता है। हनुमानजी को चढ़ा हुआ सिंदुर का तिलक सर पर लगाएं।

तुला (जस्टिस कार्ड)- पूरे महीने में आपके सितारें आपका साथ देंगे। इस माह आपको भाग्य का बहुत सहयोग प्राप्त होगा। सारे कार्य अपने आप ही पूरे होते जाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। इस माह सुगंधित तेल प्रयोग करने से आप सफल होगे।

वृश्चिक (मून कार्ड)- आपके कार्यो की सभी जगह प्रशंसा होगी। अचानक बनने वाली योजनाओं से लाभ मिलेगा। बड़े अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। आपको अपने संबधों का फायदा मिलता रहेगा। माता-पिता आपसे संतुष्ट रहेंगे। सुख की प्राप्ति होगी। इस माह पीला वस्त्र अपने साथ रखें।

धनु (टैम्पेरेंस कार्ड)- यह महीना आय की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। इस माह आय में उत्तम वृद्धि होगी। सभी ओर से लाभ की प्राप्ति होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य सामान्य गति से संचालित होंगे। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। किए गए पूराने निवेश से लाभ मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शनि को प्रसन्न करने के लिए तेल का दान करें।

मकर (मेजर अरकाना का चौदहवें कार्ड)- इस महीने में आपके महत्वपूर्ण काम अचानक होंगे। महीने के मध्य का समय आपके लिए शुभ रहेगा इस समय में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों को मित्रों के सहयोग से धन लाभ होगा। परिवार में इस महीने परिवार में खुशियां रहेगी। मकर राशि वालें महीने के अंत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ (स्टार कार्ड )- स्टार कार्ड वालों को इस महीने में वाहन से नुकसान हो सकता है। इस राशि के लोग महीने के अंत में ऋण या छोटी रकम की उधारी से भी बचें। कुंभ राशि वालोंं को इस महीने में सामाजिक पद प्रतिष्ठा मिलेगी। इस राशि वालों को महीने के अंत में विवादों से गुजरना पड़ सकता है।

मीन (माइनर अरकाना का पेज ऑफ कप कार्ड )- मीन राशि वाले मित्रों और परिवार के सहयोग से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। इस कार्ड वाले लोगों को महीने के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...