आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

14 सितंबर 2011

लंदन में नीलाम होगा बुलंद दरवाजे का रेखाचित्र

लंदन। लंदन में 29 सितम्बर को 'यात्रा, विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास' पर नीलामी घर क्रिस्टी में होने वाली नीलामी में औपनिवेशिक भारत की कलाकृतियां प्रमुख आकर्षण होंगी।


कागज पर बनी 33 कलाकृतियों के साथ ही चार पेंटिंग्स और भारत व देश की प्रमुख इमारतों पर अलग-अलग 70-70 छाया चित्रों वाले दो एल्बमों की नीलामी की जानी है।

क्रिस्टी की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इन कलाकृतियों को 37 खंडों में नीलाम किया जाएगा।

संग्रह का एक आकर्षण होगा, दो ब्रिटिश कलाकारों, थामस और विलियम डेनियल द्वारा तैयार की गई 'अ पिक्च रस्क्यू वॉयेज टू इंडिया बाइ द वे ऑफ चाइना' का एक प्रिंट संस्करण। दोनों ब्रिटिश कलाकार अपने भविष्य को संवारने के लिए 18वीं सदी में भारत आए थे।

डेनियल की भारत पर चित्रों की अनूठी श्रृंखला 'ओरिएंटल सीनरी' 1795 से 1808 के बीच छह हिस्सों में प्रकाशित हुई थी।

नीलामी केंद्र ने ब्रिटिश कलाकार विंसेंट जे. एस्च द्वारा 1910 में कागज पर जल रंगों द्वारा बनाया गया उस्मानिया जनरल हॉस्पीटल का नक्शा,और मुगल सम्राट अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में निर्मित बुलंद दरवाजे का एक रेखाचित्र, जिसे 1910 में एफ.डी. फावलर ने बनाया था, को महत्वपूर्ण आकर्षण बताया है।

नीलाम होने वाले संग्रहों में 18वीं, 19वीं और 20वीं सदी के भारतीय जीवन के रंग चित्रित होंगे। भारत से सम्बंधित कलाकृतियों की बिक्री से 125,600 पाउंड से अधिक की राशि आने का अनुमान है।

क्रिस्टी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कई भारतीय निजी संग्रहकर्ताओं ने इसमें अपनी रुचि दिखाई है और कई संस्थानों ने कलाकृतियों के बारे में पूछताछ की है। ये कलाकृतियां लंदन में 24 सितम्बर से प्रदर्शित की जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...