

महिला और बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा तीरथ ने राज्यसभा को सूचित किया कि सरकार को इस सर्वे की पद्धति और सामग्री की जानकारी नहीं है। इस वजह से इसकी विश्वसनीयता पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।
माकपा सांसद मोइनुल हसन के प्रश्न पर लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन की कानूनी समाचार सेवा ट्रस्ट लॉ ने यह सर्वे कराया था। इसमें पांच महाद्वीपों के 213 जेंडर एक्सपर्ट्स से बात की गई है।
सर्वे में विशेषज्ञों ने खतरनाक का मतलब, यौन हिंसा, स्वास्थ्य सुविधाओं, घरेलू हिंसा, सांस्कृतिक और धार्मिक तथ्यों से जुड़े जवाब दिए। अफगानिस्तान में इन छह श्रेणियों में से तीन सुविधाएं (स्वास्थ्य, हिंसा और आर्थिक संसाधन) उपलब्ध नहीं होने से उसे सबसे खतरनाक माना गया।
कांगो अभी तक 1998-2003 तक चले युद्ध से उभर नहीं पाया है। यहां पर हर साल 4 लाख महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। पाकिस्तान सांस्कृतिक, कबायली और धार्मिक परंपराओं की वजह से महिलाओं के लिए असुरक्षित है। यहां बाल-विवाह, एसिड फेंकने के मामले और पत्थर मारकर सजा देने की घटनाएं आज भी जारी हंै।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)