आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 जुलाई 2011

रिटायर्ड जज के बेटे से मिले 8 लाख के जाली नोट


 

जयपुर। जयपुर में रिटायर्ड जज के बेटे से 8 लाख 91 हजार रूपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं। सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सुनील सिंह को गिरफ्तार
करने के बाद रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे छह जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सुनील सिंह विधानसभा में वरिष्ठ विधि रचनाकार हैं। उसके पिता जसवंत सिंह सेवानिवृत्त जज हैं। सिंह विधानसभा में वर्ष 1999-2000 में सचिव भी रहे हैं।

सदर थानाधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सुनील सिंह को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। सुनील सिंह पर विजय नाम के एक शख्स के चार लाख रूपए बकाया थे। सुनील सिंह ने विजय को चार लाख रूपए का चैक दिया था। सुरेश जब यह चैक भुनाने गया था तो चैक बाउंस हो गया। विजय ने सुनील सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। इस मामले को लेकर शनिवार को सुनील सिंह की कोर्ट में पेशी थी।

पेशी के दौरान सुनील सिंह ने विजय के सामने राजीनामे का प्रस्ताव रखा। विजय राजीनामे पर तैयार हो गया। राजीनामे के तहत सुनील सिंह को विजय को 10 लाख रूपए देने थे। सुनील सिंह ने 9 लाख रूपए कैश दिए और एक लाख रूपए का चैक दिया। जब विजय ने नोटों की जांच की तो नोट नकली निकले। उसने तुरंत सदर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसीपी (पश्चिम)बजरंग सिंह ने बताया कि 1000 रूपए की नौ गडि्डयों में भुगतान किए गए नोट एक ही सीरीज के और स्केन किए हुए हैं। पुलिस नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का पता लगाने का प्रयास करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...