शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार, सूरत से दबोचा
सीआई मुकेश मीणा की टीम ने गुजरात में दी दबिश, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से आरोपी तक पहुंची पुलिस
डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़
के डी अब्बासी
कोटा, 22 नवम्बर। कोटा शहर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे ट्रेस कर दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा एवं वृताधिकारी मनीष शर्मा के निर्देशन में जवाहर नगर थानाधिकारी सीआई मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2026 को परिवादिया ने जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अभय यादव ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 17/2026 में धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।
भोपाल से प्रयागराज तक बदलता रहा ठिकाने
पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगातार टीमें गठित कर दबिश दी। आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और सूरत (गुजरात) से डिटेन कर 22 नवंबर को कोटा लाया। पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह है गिरफ्तार आरोपी
अभय यादव पुत्र लालचंद यादव (30), निवासी अशोका गार्डन, भोपाल (मध्यप्रदेश), हाल निवासी गांव जिनसी कुसुंगर, तहसील फूलपुर, थाना थरवई, जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश)।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
जवाहर नगर थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, कांस्टेबल अवतार, विश्वेंद्र, धर्मेंद्र, गजेंद्र एवं जीतराम तथा सीओ कार्यालय से कांस्टेबल द्वारका की अहम भूमिका रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)