राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत के ग्रह ज़िले जोधपुर में जाकर जो आक्रामक आरोपों का हमला किया , उसका जवाब देने के लिए अशोक जी गहलोत के 200 कांग्रेस विधायक और पराजित प्रत्याक्षियों में से कितने आगे आये सभी ने देखा है , हाँ यह बात अलग है के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा ने प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते , मुख्यमंत्री भजन लाल जी की इन आरोपों के मामले में जमकर क्लास ली , ज़रा सोचने की बात है के एक प्रदेश छात्र कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश यूथ काग्रेस अध्यक्ष ,,प्रदेश अध्यक्ष , विधायक, सांसद ,, केंद्रीय मंत्री ,,राष्ट्रीय महासचिव, राजस्थान में ग्रह मंत्री ,, तीन बार के मुख्यमंत्री , गांधीवादी अशोक जी गहलोत पर उनके ही ग्रह ज़िले जोधपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल उन पर , उनके पुत्र , उनके ओ एस डी शशिकांत, चहेते अधिकारियों पर खुलकर आक्रामक अंदाज़ में तथ्यों को बयान करते हुए , कुतर्कों के ज़रिए इन गहलोत जी को किसान विरोधी , गरीब विरोधी , घोटालेबाज़ , खाद के कालाबाज़ारी , बीज में मिलावट जैसे गंभीर आरोप लगाए , ओर मुख्यमंत्री का यह भाषण अशोक जी गहलोत के ग्रह ज़िले जोधपुर में लाईव प्रसारित रहे और जोधपुर जो अशोक जी गहलोत का ग्रह जिला रहा है , वहां एक भी विधायक, विधायक प्रत्याक्षी , सांसद प्रत्याक्षी , पार्षद , जिला परिषद सदस्य , पंच , सरपंच , कांग्रेस का प्रदेश पदाधिकारी , कांग्रेस का जिला अध्यक्ष या कोई भी कार्यकर्ता , किसी अग्रिम संगठन का कोई भी कार्यकर्त्ता विरोध करने भी नहीं पहुंचे तो यह , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जोधपुर में उनके हमदर्दों , उनके प्रति वफादारों की नाकामयाबी , अलोकप्रियता ही दर्शाती है , पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत को अपने वफादार , और दिखावटी हाथी के दातों में फ़र्क़ महसूस करना होगा , अपनी संगठन पर विधायकों को हावी करने वाली , संगठन को अज़गर बन कर निगलने वाली सोच को संगठन के प्रति मज़बूती करने वाली करना होगा , ज़रा सोचिये , आत्म चिंतन कीजिये राजस्थान के एक गांधी , राजस्थान भर में अपनी कल्याणकारी योजनाओं के ज़रिये लोकप्रिय हुए अशोक जी गहलोत , कार्यर्कताओं से क्यों जुड़ नहीं पाते , क्यों अच्छे से अच्छे काम करने के बावजूद भी वोह दोबारा चुनाव में हार जाते है , बात साफ़ है के अशोक जी गहलोत की सोच संगठन समर्पित नहीं होकर सत्ता समर्थक बनकर रह जाती है , पावर मिलते ही , अशोक जी गहलोत संगठन को अलग थलग कर देते है , और सारी पावर जो संगठन को मिलना चाहिए , वोह पावर सिर्फ और सिर्फ विधायकों ,, हारे हुए विधायकों में ही सिमट कर रह जाती है , ट्रांसफर इनकी डिज़ायर पर , पोस्टिंग इनकी डिज़ायर पर सारे कामकाज इनकी डिज़ायर पर , फिर अधिकारियों , नौकर शाहों को सर पर बिठाना इनकी नेचर है ,,,कार्यकर्ताओं के हक़ों पर इन अधिकारीयों का डाका डलता है , कार्यकर्ताओं की पोस्टों पर, इन अधिकारीयों को बिठाया जाता है , यह नौकरी में रहते हैं तब भी पावर में , और नौकरी से सेवानिवृत्त होने पर भी , या तो समय बढ़ाया जाएगा ,, या फिर प्रसाद पर्यन्त बढे ओहदों पर इन्हे ही बिठाया जाएगा ,, कोई कार्यकर्ता , संगठन का पदाधिकारी अगर कभी किसी अधिकारी की शिकायत लेकर पहुंचे भी तो, बस उसे ज्ञान पेला जाएगा ,, कार्यर्कताओं को नेता बनने के लिए रगड़ाई करना पढ़ती है ,, सिर्फ कलफ का कुर्ता पायजामा पहनने से गली का कोई शख्स नेता नहीं हो जाता ,, उसे तो गली के लोग भी नहीं जानते और वोह नेता खुद को कहने लगते है ,,इतना ही नहीं , अशोक जी गहलोत कभी भी अधिकारीयों के खिलाफ शिकायत सुनते ही नहीं , कहते हैं , पहले ब्लॉक की मीटिंग बुलवाओ , उस ब्लॉक की मीटिंग में अधिकारी के ख़िलाफ प्रस्ताव पास करवाओ , फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष से अनुमोदित करवाओ , फिर वोह प्रस्ताव भेजो , तब हम देखेंगे ,,अरे जनाब एक अधिकारी जिसकी पोस्टिंग आपने विधायक , या विधायक हारे हुए प्रत्याक्षी के ज़रिये , उनकी डिज़ायर पर की है ,, जो विधायक , या हारा हुआ विधायक प्रत्याक्षी ब्लॉक अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष को जेब में रखकर घूमता है , उसकी मर्ज़ी से जी हुज़ूर ब्लॉक अध्यक्ष , जिला अध्यक्ष बनाये गए है तो फिर क्या एक पीड़ित कार्यकर्ता के लिए यह सम्भव है के वोह उस अधिकारी के खिलाफ जिस पर विधायक , स्थानीय मंत्री , हारे हुए विधायक प्रत्याक्षी की कृपा दृष्टि है , संगठन के लोग सभी उनके जेबी है , तो वोह संगठन में प्रस्ताव कैसे पारित करवा सकता है ,, नतीजा राजस्थान में कोंग्रेस खत्म होती गई , अशोक जी के नेतृत्व की सत्ता संगठन को अज़गर बकर निगलती गई ,, अधिकारीयों और 200 विधायक , विधायक हारे हुए प्रत्याक्षियों के बीच सत्ता का केंद्र बनकर रह गई ,, आज अशोक जी गहलोत के खिलाफ इतना बढ़ा हमला होने पर भी ,,,ऱस मलाई खाने वाले यह लोग नहीं बोले , कितने अधिकारी सामने आये , कितने रिटायर्ड अधिकारी जो प्रसाद पर्यन्त पदों पर थे आगे आये , कितने विधायक , कितने हारे हुए विधायक इनके पक्ष में आये ,, सगठन जिन पूर्व मंत्रियों , विधायकों का जेबी संगठन बनाकर आपने रख दिया उसमे से कितने संगठन अध्यक्षों ने आपका पक्ष लिया , सिर्फ गोविन्द सिंह डोटासरा ने ही मर्दानगी दिखाई , ज़रा सोचिये अगर जोधपुर में आपकी लोकप्रियता होती तो मुख्यमंत्री जब वहां अनर्गल अलाप ,तथ्यों और सुबूतों की दुआई देकर आरोपों की झड़ी लगा रहे थे , तो जोधपुर के विधायक , हारे हुए विधायक , हारे हुए सांसद प्रत्याक्षी ,, पूर्व महापौर , उप महापौर , न्यास चेयरमेन वगेरा प्रसाद पर्यन्त पदों पर रहे लोग , कांग्रेस संगठन के लोग तत्काल पहुंचते ,, और आमसभा को उखाड़ फेंकते , लेकिन ऐसा आपके अपने ग्रह ज़िले में भी नहीं हुआ , मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए और शेर की तरह निकल गए ,, आप लोग जवाब भी नहीं दे सके ,भीगी बिल्ली बनकर मिमियाते रहे , फ़ोन करके दीपावली मुबारक करते रहे ,, संगठन को कमज़ोर करने और संगठन पर विधायिकी , सत्ता पक्ष को हावी करने के इस कड़वे सच को आपको स्वीकार कर इस भूल को आपको सुधारना होगा , अपने कार्यकर्ताओं का हक़ मारकर वक़्फ़ विकास परिषद में ,, अल्संख्यक आयोग में ,, हज कमेटी में ,, अन्य असंख्य बोर्डों में कार्यकर्ताओं का हक़ मारा उनका हक़ विधायकों को दिया , कुछ जगह कार्यकर्ताओं का हक़ सेवानिवृत्त अधिकारीयों को दिया , तो क्या यह आपके पक्ष में रस्म अदायगी के अलावा खुलकर सामने आये, नहीं आये ना , चलो आज घोषणा कर दीजिये के यह जो विधायक है , यह जो हारे हुए विधायक है , इन्हे इस बार कांग्रेस टिकिट नहीं देगी ,, नए कार्यकर्ताओं को प्रत्याक्षी बनाएगी , ज़रा अपने सीने पर हाथ रखकर बताना , इनमे से कितने लोग कांग्रेस में रहकर इस फैसले का सम्मान करेंगे , अरे अधिकतम से भी अधिकतम लोग , कांग्रेस छोड़ भागेंगे ,, बागी हो जाएंगे , तो जनाब इन लोगों को जब तक टिकिट मिल रहा है , रस मलाई मिल रही है , पद मिल रहे हैं , तभी तक यह कोंग्रेसी है , इनके टिकिट कटे , पावर हटी तो यह कल ही कांग्रेस छोड़ जायेगे, ऐसे लोग आपने कांग्रेस में तय्यार किये हैं , यही वजह है के कांग्रेस में अच्छे काम करने के बाद भी दुबारा कांग्रेस सत्ता में इन लोगों की वजह से नहीं आती है ,बी एल ऐ इनके पॉकेट मेन होते है , टिकिट इनकी मर्ज़ी के खिलाफ तो बस बगावत , भीतर घात , संगठन की तो कोई वेल्यू है ही नहीं ,,, बी एल ए संगठन के ज़रिये बनते ही नहीं ,, लिस्ट कांग्रेस कार्यालय में होती ही नहीं ,,,ज़रा सोचिये जनाब आपके नज़दीकी , आप द्वारा उपकृत , ऊँचे ओहदे पर महापौर , उप महापौर , बोर्ड के चेयरमेन ,, ओ एस डी , मंत्री , मंत्री दर्जा लोग ,, क्यों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए , आज अगर पंकज मेहता पूर्व उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग जो आपके वफादार थे वोह आज भी आपके वफादार है , अगर उनकी उपेक्षा , उनका अपमान बार बार करके आप उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर नहीं करते , तो वोह इस माहौल में जब आपकी ईमानदारी , आपकी गांधीवादिता को प्रश्नगत किया है ,,खुलकर डिफेंड करते , अभी तक तो मुख्यमंत्री के ना जाने कितने पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन कर दिए होते ,,, लेकिन आपके वफादारों की उपेक्षा चमचे , चापलूसों को पुरस्कृत करने , भाजपा के लोगों को ,, अधिकारीयों को गले लगाकर उन्हें पुरस्कृत करने की परम्परा में , आप हर बार गच्चा खा जाते हो , तो प्लीज़ सोच बदलिए , कार्यर्कताओं को रगड़ाई करने , उसे ब्लॉक की बैठक कर प्रस्ताव लाने की सलाह देने की जगह , तत्काल उसकी समस्या सुनिए , समाधान करिये ,,यह जो विधायक है ना , विधायक प्रत्याक्षी हैं ना इन्हे पावरफुल नहीं , पावरलेस बनाइये क्योंकि संगठन है तो यह हैं ,, इसलिए संगठन को पावर दीजिये , डिज़ायर , ट्रांसफर संगठन के कहने से हों , विधायक भी उन्हें ही अपने कामों की लिस्ट दें , संगठन में विधायक चर्चा करे , जिला कार्यालयों में नियमित जाकर कार्यर्कताओं से सम्पर्क में रहें ,, ऐसा निर्देश उन्हें दीजिये ,,, बी एल ऐ संगठन के कहने से बने , उन्हें टास्क दीजिये , काम दीजिये , उनके इलाक़े के जो लोग है ,उनके काम उनकी सिफारिश के बगैर मत कीजिये ,, संगठन मज़बूत , होगा , सत्ता जो अज़गर बनकर संगठन को निंगल रही है , फिर से उगला जाने लगेगा और संगठन अगर मज़बूत हुआ तो कांग्रेस सत्ता में भी आएगी और आप की जो कल्याणकारी योजनाए , गाँधीवादी व्यवस्थाएं होती है उनके ज़रिये फिर से दोबारा फिर सत्ता में आने का रेकॉर्ड बनेगा ,, लेकिन क्या विधायक और हारे हुए विधायकों के ज़रिए यह जो कांग्रेस संगठन करने की हत्या करने का सिस्टम बना है वोह बदल सकेगा ,, टेस्ट कर लीजिये , घोषणा कर दीजिये किसी विधायक हारे हुए विधायक को टिकिट नहीं मिलेगा , फिर देखिये खुद को कटटर कोंग्रेसी कहने वाले इन लोगों में से , कितने लोग कांग्रेस में ठहरते हैं ,, कोई भाजपा में तो कोई आप , बसपा ,, निर्दलीय के रूप में मैदान में होंगे ,,, आपके लिए यह सुझाव नए नहीं है ,,,, राष्ट्रिय महासचिव के वक़्त इन सुझावों को लागू करने का आपने लिखित वायदा भी किया था , लेकिन देखिये ना सत्त्ता , विधायक , जनप्रतिनिधि रसमलाई खा रहे है , और अधिकतम लोग इनमे से कोंग्रेस संगठन को अज़गर बनकर निगल रहे है , एक ही आप ही हैं , जो इस संकट से कांग्रेस को बचाइए ,,,,,,,, अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)