कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी बनीं एशिया बॉक्सिंग कमेटी की निर्विरोध वाइस चेयरमैन
कोटा। कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रतिभाशाली बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने एशिया बॉक्सिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अरुंधती के कोच अशोक गौतम ने बताया कि चौधरी को एशिया बॉक्सिंग कमेटी का वाइस चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है। चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी कजाकिस्तान की करीना इब्राहिमोवा ने अरुंधति के समर्थन में चुनाव से हटने का निर्णय लिया, जिसके बाद अरुंधति चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
4 वर्षों का होगा कार्यकाल.....अरुंधति के पिता व कोटा वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि उसका कार्यकाल चार वर्ष का रहेगा। वह 28 सितंबर को जापान के आइची-नागोया पहुंचकर पद की शपथ लेंगी।
एशिया में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं को लेकर भी अब अरुंधति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अंतरराष्ट्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से संबंधित विषयों पर पहले बैठक कर अरुंधति से चर्चा की जाएगी। यह जिम्मेदारी एशियाई बॉक्सिंग में उनके बढ़ते कद को दर्शाती है।
भारत के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ...अरुंधति चौधरी के इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने से भारत के उभरते हुए बॉक्सिंग खिलाड़ियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, प्रतियोगिताओं और बॉक्सिंग के विकास को लेकर उन्हें अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण मंच मिलेगा।
अरुंधति चौधरी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, राजस्थान बॉक्सिंग संघ, कोटा बॉक्सिंग संघ और महाबली स्पोर्ट्स अकादमी कोटा में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और बॉक्सिंग जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाण, कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी तथा चेयरमैन देवी सिंह, कोच सूरज गौतम , देवेंद्र मालव सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने अरुंधति चौधरी को शुभकामनाएं दीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)