भाजपा की साज़िशों के मुंहतोड़ जवाब के लिए कोटा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद पर आयना महक ही एक मात्र बेहतरीन विकल्प
कोटा 20 सितम्बर , कोटा नगर निगम चुनाव में टिकिट वितरण , निर्वाचन प्रबंधन , महापौर , उपमहापौर के निर्वाचन में कांग्रेस संगठन में जो भी कुछ हुआ हो , लेकिन फिर भी जीत संतोषप्रद रही है , भविष्य में कोटा में पंचायत ,, जिलापरिषद ,,फिर विधायक , लोकसभा के चुनाव की रणनीति , कोटा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव पर निर्भर रहेगा , और वर्तमान में टोंक में कांग्रेस के खिलाफ बगावत , भाजपा का मुस्लिम प्रत्याक्षियों की तरफ प्यार , ओर भाजपा पक्ष में मुस्लिम वोटिंग की जो निति बनी है ,उसे ध्वस्त कर भविष्य के हर चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम कोटा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अगर नगर पालिका केथून की पूर्व चेयरमेंन एडवोकेट आयना महक का चयन होता है, तो फिर कांग्रेस की जीत असम्भव से सम्भव हो जाएगी ,,,, सभी जानते है , के वर्तमान हालातों में भाजपा आम जनता की नाराज़गी और कांग्रेस के आक्रामक तेवर से घबराई हुई है,, आम जनता के बीच भाजपा का जनाधार निरंतर कम हो रहा है , इससे निपटने के लिए भाजपा चौकन्नी है, वोह एक तरफ तो धन , बल ,प्रशासन , पुलिस का खुलकर दुरूपयोग कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा के सो फीसदी अल्पसंख्यक वोटर्स में सेंधमारी की कोशिश भी कर रही है ,,भाजपा ने कोटा नगर निगम में ही पांच मुस्लिम प्रत्याक्षियों को टिकिट ,देकर उन वार्डों में कांग्रेस के वोटर्स पर हक़ जमाने की कोशिश की है, सुकेत में मदन दिलावर जैसे कटटरपंथी ने भी यही खेल खेला है ,ऐसे में जब टोंक में निर्वाचित अल्पसंख्यक पार्षदों की संख्या बहुमत से भी ज़्यादा है फिर भी, वहां अल्पसंख्यक समाज को चेयरमेन नहीं बनाने से राजस्थान भर का अल्संख्यक वोटर कांग्रेस के इस निर्णय से आहत है, ऐसे में बिखरे हुए वोटर्स , बिखरने की कोशिशों में जुटे वोटर्स , बहकाकर , बरगला कर कांग्रेस के वोटर्स को बिखेरने वाले साज़िशकर्ता की हर चाल असफल करने का ,कोटा नगर निगम में बहुमुखी प्रतिभा की धनी , नगर पालिका क़ानून की कंठस्थ जानकार , भाजपा की हर चाल से मुक़ाबला करने वाली जंगजू महिला सिपाही, एडवोकेट आयना महक को अगर नेता प्रतिपक्ष के रूप में तुरंत चयनित किया जाता है, तो कांग्रेस अल्पसंख्यकों को नेतृत्व देने में कंजूसी करती है,धोखा करती है , ऐसी अफवाहों ,,अफवाह की साज़िशों पर विराम लग सकता है , बिखरे हुए वोटर्स फिर से कांग्रेस के पक्ष में एक जुट हो सकते है , कोटा में महिला महापौर भाजपा की रहेगी , ज़ाहिर है बैठकों में, नगर निगम बोर्ड की आमसभा में कई मुद्दों पर टकराव होगा , महिला महापौर होने के कारण विपक्ष की भूमिका में अगर महिला नेतृत्व रहा, तो वोह खुलकर हर तरह से महिला महापौर नेतृत्व का जवाब दे सकेगी , विरोध कर सकेगी , और मर्यादा भी बनी रहेगी ,, आयना महक यूथ भी है ,एडवोकेट होने की वजह से क़ानून खासकर स्वायत शासन संबंधित हर क़ानून,,, नए पुराने हर सरकारी परिपत्र ,से वाक़िफ़ हैं ,,,दो बार केथून नगर पालिका की चेयरमेन रहने से उन्हें, हर बारीकियों की पूरी जानकारी है, पालिका, निकाय कार्यसंचालन का सूक्ष्म अनुभव है ,,आयना महक यूथ होने के साथ साथ ऐडवोकेट क़ानून में मास्टर डिग्री हैं, जिला आयोजना समिति महिला कांग्रेस ,,यूथ कांग्रेस ,,की अनुभवी नेतृत्व है , जबकि तीन बार पार्षद , दो बार नगर पालिका चेयरमेंन और अब नगर निगम वार्ड की केथून वार्ड 6 से निर्वाचित हैं ,, ,ऐसे में वर्तमान हालातों में राजस्थान की राजनिति को बेलेंस करने , भाजपा का अल्पसंख्यकों को बरगला कर कंग्रेस वोट बैंक को छिन्न भिन्न करने की जो चालबाजियां है , उन्हें कंट्रोल करने के लिए एडवोकेट आयना महक का कोटा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के लिए चयन, कोटा कोग्रेस के लियें, रामबाण ओषधि साबित हो सकेगा ,,, अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)