मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग
एफआर न्यूज़. जोधपुर। राजस्थान शिक्षा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग ने मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के स्थायी रजिस्ट्रार के रूप में पदभार ग्रहण किया है। शिक्षा एवं प्रशासन के क्षेत्र में करीब 28 वर्षों का अनुभव रखने वाले बेग को चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शरफुद्दीन बेग राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने निदेशालय, अल्पसंख्यक मामले विभाग में सहायक निदेशक के पद पर भी कार्य किया है। शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के साथ-साथ उन्होंने सचिवालय स्तर पर भी अलग-अलग विभागीय जिम्मेदारियां निभाई हैं।
विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार का स्थायी पद पिछले कुछ समय से रिक्त था। मारवाड़ मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत पद के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए। आवेदनों की जांच और चयन प्रक्रिया के बाद गठित चयन समिति ने शरफुद्दीन बेग का रजिस्ट्रार पद के लिए चयन किया।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रोफेसर डॉ. जमील काजमी सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बेग का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विश्वविद्यालय के डीन-स्टूडेंट्स एंड पब्लिक रिलेशन्स डॉ. सैयद मोइनुल हक ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बेग के लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ विश्वविद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को मिलेगा।
शरफुद्दीन बेग ने पदभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय के विकास, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)