प्राथमिक शिक्षकों की हुंकार—मांगें पूरी करो, संगठन मजबूत करो
प्राथमिक शिक्षकों की हुंकार—मांगें पूरी करो, संगठन मजबूत करो
के डी अब्बासी
कोटा, 19 सितंबर। प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल प्रथम) कोटा-बूंदी का संयुक्त जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन शगुन रिसॉर्ट, बोरखेड़ा में संपन्न हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश कोषाध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी ने बीएसटीसी शिक्षकों को अनुभव के आधार पर पदोन्नति, बी.एड. इंटर्नशिप में वेतन कटौती के आदेश वापस लेने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग उठाई।
अधिवेशन में रेवती रमण नागर को संभाग अध्यक्ष, रविन्द्र पाल को कोटा जिलाध्यक्ष और अक्षय नागर को झालावाड़ जिलाध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य अतिथि प्रकाश जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा एवं पूर्व सीबीईओ रामावतार रावल ने शिक्षक संगठन की एकजुटता और प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन को और सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)