आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 सितंबर 2026

कांस्टेबल मोहित और विनोद की मदद से माला फाटक पर नशे की खेप का भंडाफोड़!

 

कांस्टेबल मोहित और विनोद की मदद से
माला फाटक पर नशे की खेप का भंडाफोड़!
11 किलो सो ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
के. डी. अब्बासी
कोटा। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। माला फाटक पुलिया के नीचे पुलिस ने एक ऑटो से 11 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी गांजा लेकर जा रहा था और पुलिस वाहन को देखते ही उसने ऑटो पुलिया के नीचे खड़ा कर दिया। पुलिस को उसकी हरकत संदिग्ध लगी और जांच में पूरा मामला खुल गया।
जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार टेलर के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम 17 सितंबर को इलाके में गश्त कर रही थी।
पुलिस को देखा तो बदल गई चाल
पुलिस टीम माला फाटक पुलिया के नीचे पहुंची तो एक व्यक्ति ऑटो में बैठा नजर आया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आते देखकर उसने ऑटो अचानक पुलिया के नीचे रोक दिया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर ऑटो को घेरा और चालक से पूछताछ की।
उसने अपना नाम दिनेश वर्मा (50) पुत्र किशन, निवासी रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी, भदाना, थाना रेलवे कॉलोनी, कोटा बताया। ऑटो में रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टे के बारे में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
कट्टा खुला तो सामने था गांजा
पुलिस ने कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें गांजे की कलियां, डंठल और पत्तियां भरी हुई मिलीं। मौके पर तौल कराने पर गांजे का वजन 11 किलो 100 ग्राम निकला। पुलिस ने गांजे को जब्त कर सीलबंद कर दिया।
आरोपी की तलाशी में 600 रुपए नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन मिला। गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ऑटो RJ20PB0245 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
कार्रवाई में उप निरीक्षक दामोदर प्रसाद वर्मा, शिवकुमार, कपिल और प्रेमप्रकाश शामिल रहे। कांस्टेबल मोहित 658 और विनोद 1970 की विशेष भूमिका रही।
S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...