आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

25 सितंबर 2026

भाजपा की लोकतंत्र विरोधी कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस का उपमहापौर चुनाव बहिष्कार : राखी गौतम

 

भाजपा की लोकतंत्र विरोधी कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस का उपमहापौर चुनाव बहिष्कार : राखी गौतम
कांग्रेस पार्षदों को डराने-धमकाने का आरोप, जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा—लोकतंत्र की हत्या के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
के डी अब्बासी
कोटा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी कोटा की जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम ने कोटा नगर निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को कथित रूप से डराने-धमकाने और दबाव में लेने एवं वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए नगर निगम उपमहापौर चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कोटा शहर में भाजपा द्वारा जिस प्रकार से कांग्रेस पार्षदों को भयभीत करने, दबाव बनाने , वोट चोरी कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के कथित प्रयास किए जा रहे हैं, वे लोकतंत्र की मूल भावना पर गंभीर प्रहार हैं। निर्वाचित पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में करने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस पार्षदों को कथित रूप से डराने-धमकाने की घटनाएं लोकतंत्र की हत्या के कुत्सित प्रयास हैं, जिनका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
राखी गौतम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हों, तो ऐसी परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी। इसी के विरोधस्वरूप कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम उपमहापौर चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ‌‌। गौतम ने आज महापौर चुनाव में हुई क्रोस वोटिंग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जिन कांग्रेस पार्षदों ने आज महापौर चुनाव में क्रोस वोटिंग कर कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने का कृत्य किया है उसकी शीघ्र ही जांच कर पहचान कर ली जायेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल‌ मैं लायी जायेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...