आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 सितंबर 2026

कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 का होगा पुनर्विकास, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे,चार ट्रेनें कोटा नहीं आएंगी, सोगरिया होकर चलेंगी; तीन ट्रेनें सोगरिया तक और एक वहीं से होगी रवाना

 

कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 का होगा पुनर्विकास, कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे,चार ट्रेनें कोटा नहीं आएंगी, सोगरिया होकर चलेंगी; तीन ट्रेनें सोगरिया तक और एक वहीं से होगी रवाना
कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर जल्द ही प्रमुख पुनर्विकास कार्य शुरू करने की तैयारी है। सक्षम स्वीकृति मिलने के बाद कार्य के लिए ब्लॉक की तिथि और अवधि घोषित की जाएगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म-3 ट्रेनों के आवागमन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। ऐसे में यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में होने वाले संभावित बदलाव की अग्रिम योजना तैयार की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि ब्लॉक के दौरान प्लेटफॉर्म-3 पर आने वाली ट्रेनों को आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या 4, 2, 1, 1-ए अथवा अन्य उपलब्ध प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा। चार ट्रेनें कोटा स्टेशन नहीं आएंगी: ब्लॉक अवधि में गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल, 14814 भोपाल-जोधपुर, 12181 जबलपुर-अजमेर और 12182 अजमेर-जबलपुर को परिवर्तित मार्ग से सोगरिया होकर चलाने की योजना है। ये चारों ट्रेनें इस दौरान कोटा स्टेशन नहीं आएंगी। सोगरिया से बदलेगा चार ट्रेनों का संचालन: गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा, 22984 इंदौर-कोटा और 61634 बीना-कोटा को कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर यात्रा समाप्त कराने की योजना है। वहीं गाड़ी संख्या 61633 कोटा-बीना को कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन से रवाना किया जाएगा। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह यात्रियों को पहले से सतर्क और यात्रा की योजना बनाने में मदद करने के लिए अग्रिम सूचना है। ब्लॉक की तिथि एवं अवधि तय होने के बाद प्रभावित ट्रेनों और प्लेटफॉर्म संबंधी विस्तृत सूचना अलग से जारी की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि ब्लॉक अवधि में स्टेशन आने से पहले एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा स्टेशन सूचना प्रणाली से अपनी ट्रेन और प्लेटफॉर्म की अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...