आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 अगस्त 2026

अंगदान जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाइन इंडिया फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान-

 अंगदान जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाइन इंडिया फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान-

2. राज्य की उत्कृष्ट एनजीओ का पुरस्कार लगातार तीसरे साल शाइन इंडिया को

3. नेत्रदान,अंगदान,देहदान के लिये लगातार तीसरी बार,राज्य सरकार से सम्मानित हुई शाइन इंडिया

4. लगातार तीसरे वर्ष भारतीय अंगदान दिवस पर शाइन इंडिया फाऊंडेशन जयपुर में हुई चिकित्सा विभाग के द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित, मिला "बेस्ट एनजीओ ऑफ़ द ईयर" का अवार्ड-

भारतीय अंगदान दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंगदान दिवस एवं सम्मान कार्यक्रम में अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर कोटा संभाग की प्रतिनिधि संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को राजस्थान सरकार के चिकित्सा निदेशालय के निर्देशन में राज्य उत्तक एवं अंग प्रत्यारोपण संस्थान (SOTTO), के द्वारा "राज्य की उत्कृष्ट सामाजिक सेवा संस्थान" श्रेणी में सम्मानित किया गया।

सवाई मानसिंह हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय भारतीय अंगदान दिवस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खीमसर, प्रमुख शासन सचिव एवं चिकित्सा सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ (IAS), एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक एवं नियंत्रक डॉ दीपक माहेश्वरी, सोटो राजस्थान की जॉइंट डायरेक्टर डॉ चित्रा सिंह, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर की एडिशनल प्रिंसिपल डॉ मोनिका जैन इत्यादि मन्चासीन अतिथियों के द्वारा शाइन इंडिया फाउंडेशन को "बेस्ट एनजीओ ऑफ़ द ईयर" के अवार्ड से सम्मानित करते हुए शाइन इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कुलवंत गौड़ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है लगातार तीन वर्षों से भारतीय अंगदान दिवस पर राजस्थान सरकार के द्वारा सम्मानित होने वाली शाइन इंडिया फाउंडेशन राजस्थान की पहली संस्था है एवं लगातार तीन बार भारतीय अंगदान दिवस पर राज्य स्तर पर यह सम्मान प्राप्त करके संस्था ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

शाइन इंडिया फाउंडेशन को राज्य स्तर का यह सम्मान अंगदान जागरूकता, जनसहभागिता एवं समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया गया।

डॉ कुलवंत गौड़ को सम्मानित करते हुए राजस्थान प्रशासन की प्रमुख शासन सचिव एवं चिकित्सा सचिव श्रीमती गायत्री राठौड ने अंगदान जागरूकता के लिए 'गिफ्ट ऑफ लाइफ एंबेसडर बैच', अंगदान गौरव पट्टीका, सांप सीढ़ी खेल, ऑर्गन एंड आई डोनेशन एंबेसडर योजना, इत्यादि शाइन इंडिया फाउंडेशन के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसाधारण को जागरूक करके राज्य में अंगदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के द्वारा मंच पर ही अंगदान का संकल्प लिया गया।

शाइन इंडिया फाउंडेशन की सचिव डॉ संगीता गौड़ ने यह सम्मान हाड़ोती क्षेत्र के नेत्रदानी अंगदानी परिवारों, उन्हें प्रेरणा देने वाले हमारे समर्पित नागरीकगण, शाइन इंडिया फाउंडेशन से जुड़े हुए ज्योति मित्र एवं स्वयंसेवक, प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया बंधुओ, को समर्पित किया है, डॉ गौड़ के अनुसार यह नेत्रदान अंगदान जागरूकता अभियान से जुड़े कोटा संभाग के प्रत्येक नागरिक के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है।

डॉ संगीता गौड़ ने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से संभाग में नेत्रदान अंगदान और देहदान जागरूकता का कार्य कर रही है तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से अकेले जुलाई महीने में आयोजित नेत्रदान अंगदान जागरूकता कार्यशालाओं के माध्यम से 5000 से अधिक विद्यार्थियों को अंगदान जागरूकता की जानकारी दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...