आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 जुलाई 2026

भाटिया एण्ड कम्पनी पर नई ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च

 

भाटिया एण्ड कम्पनी पर नई ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च
मारूति सुजुकी भाटिया एण्ड कम्पनी के डीसीएम रोड़ स्थित एरीना शोरूम व ऑटोमोबाइल जोन स्थित डकनिया, कोटा शोरूम पर मारूति की नई ब्रेजा फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला अध्यक्ष कोटा नागरिक सहकारी बैंक द्वारा की गई। इस अवसर पर भाटिया एण्ड कम्पनी के निदेशक राम भाटिया, प्रेम भाटिया, यश भाटिया, नेक भाटिया, हरिओम भा​टिया, रमन भाटिया उपस्थित रहे। सी. वाइस प्रेसिडेंट मनमोहन भाटिया ने बताया कि मारुति सुजुकी की पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा नए 2026 फेसलिफ्ट मॉडल बेहतर लुक-फीचर्स और नए इंजन ऑप्शन के साथ कंफर्ट और कन्वीनियंस के मामले में भी काफी अपडेटेड हो गई है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण नया इंजन विकल्प है। फ्रॉन्क्स के बाद ब्रेजा दूसरी ऐसी एसयूवी बन गई है, जिसमें 1.0 लीटर 3-सिलिंडर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। सेफ्टी के मोर्चे पर ब्रेजा फेसलिफ्ट काफी अच्छी हो गई है। नई ब्रेजा ने भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये रखी गई है। नई ब्रेजा में ब्लैक और ब्राउन कलर स्कीम के साथ ग्लॉस ब्लैक इंटीरियर थीम, बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6 एयरबैग्स, एंबिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम समेत काफी सारी नई खूबियां दी गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...