एक अगस्त को छात्रों की गूंज कार्यक्रम की रैली को लेकर बैठक आयोजित*
*देश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता जो छात्रों व युवाओं की पीड़ा समझ सके : पुष्पेंद्र भारद्वाज*
*धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं सरकार का दंभ टूटा है : प्रहलाद गुंजल*
के डी अब्बासी
कोटा: राहुल गांधी जी के देशव्यापी छात्रों की गूंज अभियान को लेकर आगामी एक अगस्त को कोटा में होने वाली छात्र-युवा रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नयापुरा कार्यालय पर छात्रों व युवाओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही काफी नहीं, जिस तरह जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, हमारी बहन बेटियों के साथ पुलिस द्वारा जो बर्बरता की गई उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि युवा जाग चुका है और मोदी सरकार से अपने अधिकारों के लिए सवाल पूछ रहा है देश के सिस्टम को बदलने व जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहा है, उन्हीं मांग हैं कि अब देश में ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो देश के छात्रों और युवाओं की पीड़ा को समझ सके।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि यह छात्रों की ही ताकत है कि अपने आपको सबसे ताकतवर समझने वाली सरकार व सरकार मे बैठे लोग घुटनों के बल आ गए और मजबूरन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का संकल्प है कि जब तक यह अराजक व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती इस्तीफों से काम नहीं चलेगा, गुंजल ने कहा विद्यार्थियों के साथ जिन्होंने दमन किया हैं, अत्याचार किया है, हमारी बहन बेटियों के साथ बर्बरता की है सरकार ने उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की साथ ही सरकार ने छात्रों पर लगे मुकदमे वापस नहीं लेकर उनके साथ भी विश्वासघात किया है उससे कोटा सहित पूरे देश का छात्र उद्वेलित है
गुंजल ने कहा कि राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस संसद से सड़क तक मांग कर रही है कि छात्रों के साथ हुए समझौते को सरकार शीघ्र पूरा करें, केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा व दमनकारी सरकार का दंभ टूटने से काम नहीं चलेगा अब सरकार को छात्रों - युवाओं के हितों के लिए काम करना होगा और नीट पेपर लीक जैसे भद्दे मजाक भविष्य में दोबारा ना हो इसके लिए जर्जर व्यवस्था को बदलना होगा नहीं तो यह आंदोलन राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जारी रहेगा। गुंजल ने कोटा सहित कोटा आकर नीट व अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से भी अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान करते हुए कहा कि इस अहंकारी सरकार को जगाने के लिए अब सड़कों पर आना होगा। बैठक को महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम, जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह बिल्लू,
पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश लोधा, मीडिया प्रभारी ललित सरदार, महासचिव मंजू चौधरी , महासचिव विपिन बरथूनिया, विकास तँवर, ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष टीकम चंद सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष सुल्तानपुर महेंद्र गुर्जर, युवा नेता राजेश बोड, गोपाल माहेश्वरी, दिलदार अली, धनराज चेची, ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन हेमत चतुर्वेदी ने किया। बैठक मे महासचिव हिमांशु शर्मा, हिरदेश सक्सेना, आसिफ मिर्जा, पूर्व पार्षद श्याम मीणा, लोकेश गुंजल महासचिव प्रशांत सक्सेना, नीरज शर्मा, पूर्व पार्षद बशीरुद्दीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या मे छात्र व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)