कोटा अदालत चौराहे पर स्थित नवरंग होटल के नीचे , छोटू उस्ताद की कई दशक पुरानी होटल कौन नहीं जानता ,, सेल्फी का ज़माना हो , और छोटू उस्ताद के साथ सेल्फी ना ली जाए , यक़ीनन यह सेल्फी और छोटू उस्ताद की कचोरी ,, लहसुन की लाजवाब ,चटखारेदार मशहूर चटनी ,, बेसन के लड्डुओं की तोहीन होगी,,, जी हाँ दोस्तों नवरंग होटल के नीचे एक छोटी सी होटल, जहाँ छोटू उस्ताद पुश्तैनी काल , कई दशकों से ,वकीलों ,, सियासी लोगों ,, कर्मचारियों ,, अधिकारीयों की अल्पाहार सेवा कार्य कर रहे हैं ,, क़रीब चालीस वर्षों से छोटू उस्ताद के में खुद सम्पर्क में हूँ ,,यह दिन भर कचोरी ,, चटनी ,बेसन के लज़्ज़तदार लड्डू बनाने में लगे रहते हैं , जो बनियान और नेकर में काम करते नज़र आते हैं , इसीलिए तीन दशक से हम इन्हे छोटू उस्ताद के साथ साथ चड्डा साहब भी कहते हैं , हंसमुख ,, मिलनसार छोटू उस्ताद के हाथों से बनी लहसुन की चटनी आज भी लाजवाब है ,धीमी आंच में अलग ही मसाले से बनी कचोरियाँ जब यह तल कर देते हैं और उसके साथ इनके हाथों बनी लज़्ज़तदार चटनी होती है तो हर शख्स चाहे फिर वोह पुरुष हो ,महिला हो सभी को टेस्टी लगती हैं ,, और चटनी की लज़्ज़त आज भी इस दूकान का मुख्य आकर्षक है ,, कई दशकों से यह चटनी उसी टेस्ट में , उसी हिसाब से कचोरी के साथ सभी को मिल रही है ,, खास बात यह है के यह चटनी , आदमी के पाचन के लिए ,, स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है ,, इनके बनाये बेसन के लड्डू , कहने को तो बेसन के लड्डू हैं ,, लेकिन उनकी लज़्ज़त महंगी मिठाई से कम नहीं , सोंधी सोंधी खुशबु ,, और लज़्ज़तदार टेस्ट ,,,छोटू उस्ताद की इस होटल के गवाह, कई विधायक , कई अधिकारी , कई ऐसे वकील जो बाद में न्यायिक अधिकारी बनकर सेवानिवृत्त भी हो गये ,, कई अधिकारी बने है , तो कई कांग्रेस ,, भाजपा में मंत्री दर्जा नेता बने हैं , वोह सभी आज भी छोटू उस्ताद की कचोरी , चटनी और बेसन के लड्डुओं के दीवाने है ,, चुनाव में नामांकन की भीड़ हो ,, रेली हो,,धरने हो,, प्रदर्शन हो , हर वक़्त छोटू उस्ताद की होटल सेवा के लिए तय्यार मिलती है ,, यहां नेताओं के आने की प्रतीक्षा होने से इसे नेता जी का प्रतीक्षालय कक्ष भी कई लोग कहकर सम्बोधित कर देते है ,, लेकिन छोटू उस्ताद का मुस्कुराता चेहरा ,, खुशमिजाज़ी ,,सेवादारी ,, हिसाब में ईमानदारी ,, इनकी धीमी आंच में तली हुई कचोरी ,, लहसुन , हरे धनिये की की चटनी ,, बेसन के छोटे छोटे सोंधे सोंधे खुशबूदार , लज़्ज़तदार लड्डू हर कोई खाने के लिए आतुर रहता है ,,चालीस सालों से में तो यही सब देख रहा हूँ ,,इसलिए छोटू उस्ताद उर्फ़ चड्डा साहब को सेल्यूट ,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
See less
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)