राजस्थान रचनाकार परिचय कोश
504. बीना जैन ' दीप , कोटा
*********************************
श्रीमती बीना जैन ' दीप ' का जन्म 5 अप्रैल 1965 को पिता शिखर चंद जैन उर्फ बाबूलाल जैन एवं माता श्रीमती तारा देवी के परिवार में कोटा में हुआ। बी.एससी., एलएल. बी., बी जे एम सी, एम.ए. ( हिंदी ) प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में डिप्लोमा , स्पर्श चिकित्सा , आयुर्वेद रत्न तक शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी ,अंग्रेजी, हाड़ौती एवं राजस्थानी भाषाओं की जानकार गद्य - पद्य विधाओं में कविता , कहानी , नाटक, हाइकु., आलेख, समीक्षा, भूमिका, आदि लिखती हैं। साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित होती हैं। आपका एक काव्य संग्रह खुद को आकाश कर लिया मैंने प्रकाशित हुआ है। हायकु विधा में एक संकलन प्रकाशनाधीन है। काव्य कानन 126कवियों एवं शायरों का संग्रह , चिदंबरा , रूप वर्षा मासिक पत्रिका का सम्पादन किया है।आपको प्रमुख रूप से साहित्य श्री सम्मान, साहित्य मंडल नाथद्वारा सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं सेवा कार्यों के लिए ज़िला प्रशासन , समाज कल्याण विभाग एवं अन्य कई समाज सेवी संस्थाओं द्वारा दर्जनों सम्मान प्राप्त हुए हैं। जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्ति के पश्चात वर्तमान में लेखन और समाज सेवा में सक्रिय हैं।
संपर्क :
बी शिवजी, एम पी बी 88, महावीर नगर प्रथम कोटा 324 005 राजस्थान
मो.9 413275804 , 7742 952482
----------------
डॉ. प्रभात कुमार सिंघल
See less
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)