आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 अप्रैल 2026

कोटा में बेटियों की तालीम की नई रोशनी: मदरसा जामिया हुस्न-ए-तारा में आवासीय शिक्षा का शुभारंभ

 

कोटा में बेटियों की तालीम की नई रोशनी: मदरसा जामिया हुस्न-ए-तारा में आवासीय शिक्षा का शुभारंभ
के डी अब्बासी
कोटा। शहर के अन्नतपुरा स्थित केसर विहार में मदरसा जामिया हुस्न-ए-तारा में आवासीय लड़कियों के मदरसे का तालीमी आगाज़ किया गया। इस पहल के साथ ही कोटा व हाड़ौती क्षेत्र की 65 छात्राओं ने दाखिला लेकर अपनी शिक्षा यात्रा की शुरुआत की।
मदरसा संचालक मुफ्ती शमीम अशरफ ने बताया कि कोटा में यह अपने तरह का पहला संस्थान है, जहां छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, हॉस्टल और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। खास बात यह है कि यहां दीनियात की तालीम के साथ-साथ छात्राओं को इंग्लिश मीडियम स्कूल की कोचिंग भी दी जाएगी, ताकि वे आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ सकें।
इस मौके पर कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बादशाह खान (पार्षद), कारी रियाज अहमद तेगी (दारुल उलूम रामगंजमंडी), मौलाना अशरफ रजा फैजी (रावतभाटा), मौलाना आशिक रजवी (दारुल उलूम अन्नतपुरा), मौलाना नजरुल इस्लाम, हाफिज अल्लम, मौलाना गुलाम जिलानी, कारी सदिर हुसैन सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर इस पहल की सराहना की।
मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती शाहबाज अहमद मिस्बाही ने बताया कि फिलहाल यहां आठ महिला स्टाफ की नियुक्ति की गई है, जो छात्राओं के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगी।
इस नई पहल को समाज में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मदरसा आने वाले समय में शिक्षा का एक ऐसा चिराग बनेगा, जो कई परिवारों के भविष्य को रोशन करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...