आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 मार्च 2026

Ex cm ashok ji gahlot ki face book wall se, कल कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास होने जा रहा है, जिसकी पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी

 

Ex cm ashok ji gahlot ki face book wall se,
कल कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास होने जा रहा है, जिसकी पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी।
श्री ​राहुल गांधी ने कोटा में एक जनसभा के दौरान वहां की जनता से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था, उसे हकीकत बनाने के लिए हमारी कांग्रेस सरकार ने 1250 एकड़ जमीन कोटा में एयरपोर्ट के लिए 2021 में निशुल्क आवंटित की। 2022 में यहां से बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए ₹120 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया। केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण यह प्रोजेक्ट करीब 4 साल तक अटका रहा। अब आशा है कि शिलान्यास के बाद इसका काम तेजी से पूरा होगा‌ एवं निर्माण कार्य भी गुणवत्तापूर्ण होगा।
​कांग्रेस सरकार ने चंबल रिवरफ्रंट जैसा विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट देकर कोटा को टूरिज्म का हब बनाने का प्रयास किया जिससे पर्यटकों की आवक कोटा में बढ़े। हालांकि भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण रिवर फ्रंट में न रेस्टोरेंट खुल पाए हैं और न ही दूसरी सुविधाओं का विकास हुआ है।
भाजपा सरकार को रिवर फ्रंट का और विकास करना चाहिए एवं इसका अच्छे से रखरखाव करना चाहिए जिससे हाड़ौती में पर्यटन बढ़ सके एवं एयरपोर्ट का बनना भी सार्थक हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...