आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 मार्च 2026

मुबारकबाद, बधाई, *यूपीएसई टॉपर अनुज का एलन कोटा कनेक्शन*

 

मुबारकबाद, बधाई,
*यूपीएसई टॉपर अनुज का एलन कोटा कनेक्शन*
यूपीएसई 2025 के आल इंडिया टॉपर अनुज अग्निहोत्री का परिवार कोटा के निकट रावतभाटा से है। कक्षा 10 तक रावतभाटा में पढ़ाई के बाद अनुज कोटा आए। अनुज ने वर्ष 2015-16 व 2016-17 में दो सत्रों तक कोटा में रहकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा से मेडिकल प्रवेश परीक्षा एम्स व नीट-यूजी की तैयारी के बाद 2017 एम्स में आल इंडिया रैंक-215 और नीट-यूजी में आल इंडिया रैक-306 प्राप्त की। यहां से उन्होंने एम्स जोधपुर में प्रवेश लिया और एमबीबीएस की। इसके बाद यूपीएसई की परीक्षा दी। पिता केबी अग्निहोत्री ने एलन से बातचीत में बताया कि कोटा में दो साल का सफर अनुज के लिए बहुत प्रेरणादायी रहा और बहुत कुछ सीखा। एलन कोटा में उसे खुद को निखारने का अवसर मिला। हमारे लिए यह सुखद रहा कि कोटा के पास ही हमारा निवास था। यहां डिवोशन और डेडीकेशन सीखने को मिला। मैं आरएपीपी में टेक्नीशियन हूं तथा मां मंजू अग्निहोत्री ग्रहिणी हैं। बडा भाई हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग ऑफिसर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...