आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

31 मार्च 2026

छावनी जामा मस्जिद कोटा मे शोबा ए हिफ्ज़ का इफ़्तेता (आगाज़)

 

छावनी जामा मस्जिद कोटा मे शोबा ए हिफ्ज़ का इफ़्तेता (आगाज़)
कोटा, 31,मार्च मदरसे के मुशीरकार सूफ़ी ज़हीर अहमद हकीमी ने बताया है की आज छावनी जामा मस्जिद कोटा मे मस्जिद सदर मोहम्मद रफीक साहब की सदारत व हाजी ताहिर अली और हाजी हनीफ साहब जी एन की सरपरसती मे मदरसा सय्यदुल उलूम मे शोबा ए हिफ्ज़ की इफ़्तेता हुई, उक्त मदरसे मे हिफ़जूल क़ुरान की तालीम तजवीद के साथ सिखाया जायेगा
जिसमे बच्चे क़ुरान हिफ्ज़ करेंगे,
इस मदरसे मे तलबाओं के लिए खाने पीने व रहने का माकूल इंतेज़ाम रहेगा, बच्चों का दाखला शुरु हो गया है, दाखला उन बच्चों का होग़ा जो क़ुरान पड़ चुके है,
प्रोग्राम मे शहर क़ाज़ी जुबेर अहमद साहब, सूफ़ी ज़ाहिद हुसैन, हाजी अमीन पठान साहब, रफीक बुम्बिया, मदरसे के मुन्तज़िम हाफ़िज़ क़ासिम साहब, सूफ़ी नासिर साहब, सूफ़ी शहीद अहमद, सर्वोदय ग्रुप के हाजी अब्दुल गफ्फार मिर्ज़ा साहब, हाजी हशरू पठान, मौलाना रौनक अली साहब, हाजी इकरामुद्दीन साहब मुफ़्ती इखतेसासूद्दीन साहब, सूफ़ी अब्दुल बारी साहब ,मिल्लत चेरिटेबल के ट्रस्टी और कोटा शहर के तमाम मस्जिदों और मदरसों के आइम्मा हज़रात ने शिरकत फरमाइ।
आखिर मे सालातो सलाम के साथ मुल्क मे अमन चेन की दुआएं की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...