कोटा देहात कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, 109 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) के अध्यक्ष हर सहाय यादव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोटा देहात ओबीसी विभाग की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में कोटा देहात के चारों विधानसभा क्षेत्र लाडपुरा, सांगोद, पीपल्दा और रामगंज मंडी से कुल 109 पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में एक संगठन महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी, 9 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 18 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 20 सचिव, 11 संयुक्त सचिव, 3 नगर अध्यक्ष, 7 ब्लॉक अध्यक्ष, 15 मंडल अध्यक्ष और 6 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।
संगठन महासचिव पद पर नसरुद्दीन अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में घनश्याम नागर, बसंत लाल गुर्जर, गोविंद रायका, रामप्रसाद नागर, घनश्याम सोनी, मेहरबान सिंह सिसोदिया, कविता गहलोत, चंद्रप्रकाश माली और रमेश गहलोत को शामिल किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर चंदू नागर, राजेंद्र सुमन, किशन नागर, सुरेन्द्र गहलोत, पुरुषोत्तम गुर्जर, कुंजबिहारी गुर्जर, रामगोपाल यादव, फूलचंद गुर्जर, दिनेश सुमन (पूर्व पार्षद), चोथमल नागर, बलजीत सिंह सरदार, रामराय कुशवाहा, शक्ति सिंह छाबड़ी, जाकिर मेव, द्वारका लाल गुर्जर, चतुर्भुज प्रजापत, गोविंद सुमन और कृष्ण मुरारी बपावर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महासचिव के रूप में जोधराज चौधरी, इरफान कचारा, रविंद्र सुमन, बालमुकुंद नागर, लोकेश सैनी, शिवप्रकाश मालव, दयाराम मालव, रामेश्वर सुमन, मानसिंह गुर्जर, सलीम अंसारी, महावीर गुर्जर, महेंद्र चौरसिया, मनोज सुमन, चेतराम मालव और दीपांशु पारेता को स्थान दिया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीनारायण गुर्जर, योगेश मालव, रामकिशन गुर्जर, गोविंद प्रसाद नागर, सुरेश सरीन, सुरेश धाकड़ और निकलेश राठौर को जिम्मेदारी दी गई है। नगर अध्यक्ष के रूप में शिवशंकर सुमन, ओम गोचर और अब्दुल रशीद को नियुक्त किया गया है।
मंडल अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र चौधरी, सागर गुर्जर, लोकेश सुमन, कृष्णमुरारी सेन, अशरफ पठान, कंवर लाल गुर्जर, कन्हैयालाल मेहता, राजू धाभाई, मुकेश योगी, हरिनारायण, हरिद्वार योगी, हर्षित गोचर, अफसर खान, सुरेश माली और अशोक कुमार अहीर को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर सांवरिया नागर, सावन लाल अहीर, ओमप्रकाश सैनी, मनीष सुमन, दीपक नागर, जितेन्द्र सुमन, राजाराम सुमन, मोहनलाल सुमन, अनवर भाई, दिनेश कुमार सैनी, मुकेश नागर, अनिल गोचर, बंटी नागर, प्रशांत गुर्जर, रामकिशन बंजारा, गोविंद यादव, शिवशंकर वैष्णव, हेमराज गुर्जर, हुकुमचंद सुमन (मामाजी) और परमानंद सुमन को स्थान दिया गया है।
संयुक्त सचिव के रूप में धनराज गुर्जर, सोहनलाल नागर, मोडूलाल गोचर, रमेश राठौर, पवन सुमन, महावीर गोचर, शिवराज सुमन, श्रवण नागर, शिवराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर और बंटी सुमन को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामनारायण गुर्जर, दुर्गालाल लश्करी, पूरन लश्करी, भंवरलाल, धनराज और मनोज लश्करी को शामिल किया गया है। प्रवक्ता के रूप में बृज बिहारी नगर, जितेंद्र नागर और प्रकाश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)