कार्यशाला से प्रेरित होकर,भरे जा रहे नेत्रदान देहदान संकल्प पत्र
बीते
दिनों इटावा में, इटावा सोशल ग्रुप के माध्यम से, चंदन वाटिका में संस्था
शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से नेत्रदान,अंगदान और देहदान के विषय में
एकदिवसीय विशेष चर्चा का आयोजन किया गया था । जिसमें शहर की कई सामाजिक
संस्थाएं, शहर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया था ।
अगले
दिन जब समाचार पत्रों में, नेत्रदान और देहदान के बारे में विस्तार से
जानकारी दी गई तो, उसको पढ़ने के बाद इटावा में नेत्रदान संकल्प करने वालों
की संख्या बढ़ने लगी,इसी जानकारी को जब इटावा शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी
एवं लायंस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पारस जैन ने अपनी कोटा निवासी बहन
प्रेमलता गंगवाल को दी, तो उन्होंने भी अपना देहदान संकल्प पत्र भरने की
इच्छा जाहिर की ।
संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से जब
प्रेमलता गंगवाल का देहदान संकल्प भरा गया, तभी उनके पति पदम कुमार गंगवाल
(सेवानिवृत शिक्षक) ने भी अपना देहदान संकल्प पत्र भरने की सहमति दी, और
उन्होंने भी खुशी-खुशी अपना देहदान का संकल्प पत्र भरा ।
गंगवाल
दंपतियों के इस निर्णय की परिवार ,समाज और करीबी रिश्तेदारों ने प्रशंसा की
। बेटे विनीत, कपिल बेटी दीप्ति जैन ने भी अपनी और से माता-पिता के इस
देहदान संकल्प के पुनीत कार्य में सहमति दी ।
इटावा सोशल ग्रुप के
सदस्य देवेंद्र जैन,पारस जैन, डॉ विकल्प नागर पंकज जैन ने बताया कि,शीघ्र
ही एक और जागरूकता शिविर नेत्रदान,अंगदान और देहदान जागरूकता के विषय पर
आयोजित किया जाएगा
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
09 मार्च 2026
कार्यशाला से प्रेरित होकर,भरे जा रहे नेत्रदान देहदान संकल्प पत्र
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)