आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 मार्च 2026

ताकि निकाय चुनाव में भारतीय वोटर्स ही वोट डाल सकें

 

अखिल भारतीय बूथ कांग्रेस कमेटी में कोटा लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रभारी एडवोकेट अख्तर खान अकेला ने राजस्थान में प्रस्तावित निकाय चुनाव में 7 जनवरी 2025 की मतदाता सूचि को आधार बनाकर चुनाव करवाने की प्रक्रिया को प्रश्नगत करते हुए कहा के अगर ऐसा हुआ तो फिर निर्वाचन आयोग का एस आई आर के ज़रिये विदेशी बांग्लादेशी , नेपालियों , दोहरे वोटर , मृतक वोटर्स को चिन्हित कर उन्हें मतदान से रोकने की प्रक्रिया दूषित हो जायेगी और गलत मतदाता सूचि से चुनाव प्रभावित होंगे , ,कोटा लोकसभा बूथ प्रबंधन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अख्तर खान अकेला ने कहा के राजस्थान में निकाय चुनाव सर पर हैं , प्रशासनिक और निर्वाचन विभागीय स्तर पर तैयारियां चल रही हैं , लेकिन अगर 7 जनवरी 2025 की मतदाता सूचि को आधार बनाकर प्रस्तावित निर्वाचन व्यवस्था को रखा गया तो निश्चित तोर पर दोहरे वोटर्स , मृतक वोटर्स , और जो , बांग्लादेशी , नेपाली , या अन्य प्रकार के वोटर्स चिन्हित कर निर्वाचन आयोग ने उन्हें वोटिंग से रोकने के एस आई आर प्रयास किये है वोह सब बेकार साबित होंगे , ,हाल ही में सरकार ने निर्वाचन विभाग के ज़रिये एस आई आर व्यवस्था में अपनी पूरी जान झोंख दी थी काफी हो हल्ला भी हुआ , अंतिम सूचि का प्रकाशन भी हो गया , तो एस आई आर की अंतिम सूचि और 7 जनवरी 2025 की मतदाता सूचि को आधार बनाकर जो निर्वाचन व्यवस्था का प्रयास है उसमे बदलाव , संशोधन ज़रूरी है ,,,, ताकि निकाय चुनाव में भारतीय वोटर्स ही वोट डाल सकें , दोहरी वोटर सूचि के लोग इसमें शामिल नहीं हो सकें , और निकाय चुनाव निष्पक्ष , ईमानदारी से सम्पन्न हो सकें इसके लिए पारदर्शिता का सिद्धांत भी निर्वाचन विभाग को दिखाते हुए एस आई आर के वक़्त किस विधानसभा क्षेत्र में बांग्लादेशी , नेपाली या कहीं और विदेश के वोटर्स चिन्हित हुए हैं , उनकी सूचि जारी करना चाहिए , और सूक्ष्म जांच करना चाहिए , जेब में रखे हुए कोंग्रेस के बी एल ऐ, भाजपा के बी एल ऐ को बाहर निकल कर अपने अपने संगठनों के माध्यम से इन प्रश्नों के स्पष्ट जवाब लेना चाहिए, ,अख्तर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...