आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 मार्च 2026

हाड़ोती रचनाकार परिचय कोश 91. रेणु सिंह "राधे ", कोटा

 

हाड़ोती रचनाकार परिचय कोश
91. रेणु सिंह "राधे ", कोटा
***************************
रचनाकार 30 मार्च तक व्हाट्सअप न. 9413350242 पर अपना परिचय भेजे..
*********************************
रेणु सिंह "राधे" का जन्म एक अक्टूबर 1983 को पिता स्व. रामधन सिंह राठी एवं माता स्व. श्रीमती महेंद्री देवी के परिवार में उत्तरप्रदेश में शामली के समीप सुजती गाँव में हुआ। बीए. बीएड.की शिक्षा प्राप्त की। हिन्दी भाषा में गद्य य- पद्य विधाओं में कविता, कहानी, उपन्यास लिखती हैं।विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में एवं नई चेतना की साहित्यिक उड़ान सहित 10 सांझा संकलनों में 350 रचनाएं प्रकाशित। अब तक दो काव्य संग्रह रंग बदलते अल्फाज एवं प्रकृति की दहलीज पर।प्रकाशित हुए। दो उपन्यास नुक्कड़ वाला प्यार एवं.अरुंधति द रक्षक, चार लघु उपन्यास सितारा,तुम मेरे. मगर कब तक मिलन... चंबल घाट ,ब्लैक लव लिखे हैं। लेखन के लिए इन्हें चार दर्जन से अधिक ऑन लाइन मंचों के साथ- साथ स्थानीय और राष्ट्रीय संस्थाओं पुरस्कार और सम्मानित किया जा चुका है। श्री समरस साहित्य सम्मान, शान ए हाड़ौती, प्रतिलिपि सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान, दी ग्राम टुडे सम्मान, महिला शक्ति सम्मान, साहित्य मण्डल, श्री नाथद्वारा प्रशस्ति पत्र एवं महिला काव्य मंच प्रशस्ति पत्र प्रमुख सम्मान प्राप्त हुए हैं।
संपर्क :
4 डब्ल्यू 19, तलवंडी, कोटा, राजस्थान
मो. 9664467129
--------------
संपादन : डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...