मंदिर हटाने का मसला : विहिप की चेतावनी- बीजेपी नेताओं और अधिकारियों पर दर्ज करवाएंगे FIR
मंदिर के स्थान को बदलने और तोड़फोड़ करने से नाराज विहिप ने दी चेतावनी. मुकदमा दर्ज कराएंगे. जानिए पूरा मामला...
कोटा: विश्व हिंदू परिषद भाजपा शासन में भी मंदिर के स्थान को बदलने और तोड़फोड़ करने से नाराज है. इस मामले में विहिप के नेताओं ने मंगलवार को मीडिया के सामने चेतावनी दी है कि वह नगर निगम के दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष और अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराएंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना अनुमति के दशहरा मैदान में स्थित लालबाई के 300 साल पुराने मंदिर को हटा दिया गया है. वर्तमान में मेला समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी हैं. वहीं, इस दौरान विहिप के विभाग मंत्री कोटा नन्दलाल प्रजापति, महानगर मंत्री आशीष शर्मा व प्रान्त संयोजक बजरंग दल योगेश रेनवाल मौजूद रहे.
विश्व हिंदू परिषद के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और मेला समिति ने मिलकर यह गलत निर्णय किया है. इस पर प्रशासन और नगर निगम में मंदिर को पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं किया है, तो हिंदू समाज की उपेक्षा विश्व हिंदू परिषद नहीं सहन करेगा. ऐसी मेला समिति और अध्यक्ष के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन होंगे. साथ ही उनके खिलाफ मुकदमे भी हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का दर्ज कराए जाएंगे.
चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने ने क्या कहा, सुनिए...
नगर निगम इस तरह से मंदिर पर आनन-फानन में डिसीजन ले लेती है, लेकिन पहले से न्यायालय के निर्णय और अन्य कई मामलों में दूसरे धार्मिक स्थल भी आ रहे हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यहां तक कि कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने भी दिशा-निर्देश दिए हैं. विहिप इन सब पर भी कार्रवाई की मांग करता है.
सांवरिया जी की तरह कोटा में हो गरबा कार्यक्रम : प्रताप सिंह नागदा ने कहा कि नवरात्रि में गरबा के त्योहार पर भी गाइडलाइन जारी करने की बात कही है. उनका कहना है कि यह गरबे का आयोजन हिंदू संस्कृति का है, लेकिन वहां पर कई तरह के नृत्य कराए जाते हैं. बीते दिनों सांवलिया जी मंदिर में भी इस तरह का घटनाक्रम हुआ था. इसीलिए हम पहले ही आगाह कर रहे हैं कि इस बार कोटा में इस तरह के गरबे में संस्कृति के विरोध के नृत्य और फूहड गाने नहीं बजेंगे.
शराबबंदी की मांग, VHP नशा मुक्त युवा के लिए देश भर में चलाएगा अभियान
अवैध चल रहे होटल पर हो एक्शन : नागदा ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे होटल पर भी कार्रवाई करने की मांग कही है. उनका कहना है कि कई होटल में बिना आईडी के ही लोगों को रुकैया जाता है. यहां पर अनैतिक कार्य होते हैं. ऐसे में इन सब पर भी एक्शन पुलिस और प्रशासन को लेना चाहिए. उनका कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कई ऐसे होटल चिन्हित करके प्रशासन को सूचित किया है. यहां तक कि पुलिस ने छापे मारकर वहां से अनैतिक कार्यों को भी पकड़ा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है.
विसर्जन रुकवाने की निंदा की, संस्था के खिलाफ एक्शन : विश्व हिंदू परिषद ने कोटा की एक संस्था की भी निंदा की है. प्रताप सिंह नागदा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने गणपति विसर्जन रोका गया है. इस मामले में प्रशासन से इस संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं. उनका कहना है विश्व हिंदू परिषद पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने की बात करते हैं, लेकिन प्रशासन को या तो प्लास्टिक ऑफ पेरिस की मूर्तियों को बिक्री से ही रोक देना चाहिए था. अन्यथा इस तरह से किसी संस्था के साथ खड़े होकर मूर्तियों के विसर्जन को रोकना गलत है. इस पर इस संस्था के खिलाफ और उसके पदाधिकारी पर एक्शन लेना चाहिए. प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो आगे उचित मंच पर यह मुद्दा उठाया जाएगा.
मेला समिति व अध्यक्ष से बात करनी चाहिए - नगर निगम कमिश्नर : इस पूरे मामले पर नगर निगम कोटा दक्षिण कमिश्नर अनुराग भार्गव का कहना है कि यह मेरा निर्णय नहीं था. मैंने विश्व हिंदू परिषद के लोगों को बता दिया था. ये अलग बात है कि उन्हें राजनीतिक करनी है. सब जानते समझते हुए भी नहीं समझना है तो इसका मैं कुछ नहीं कर सकता हूं. मेरे साथ मेला समिति में मेला अध्यक्ष विवेक राजवंशी और एक दर्जन पार्षद है. इन्हें सक्षम व्यक्ति से बात करनी चाहिए. समिति व मेला अध्यक्ष से बात करनी चाहिए. इन्हें उनसे बात करनी नहीं है. वहां पर उनकी चल नहीं रही है. मंदिर समिति और मेला समिति की क्या बात हुई है? उनकी कोई सहमति बनी हुई होगी, इन्हें पूछना चाहिए. मेरी तरफ से उनको कह दिया था कि मुझे मंदिर से पहले भी कोई समस्या नहीं थी. जहां पर पहले था इतने सालों से था, वहां से हटाने का निर्णय मेरा भी नहीं था.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)