“देश भर के विशिष्ट उत्पादों से सज रहा महिला सशक्तिकरण नक्षत्र एग्जीबिशन”
के डी अब्बासी
कोटा,सितंबर। झालावाड़ मेन रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आज नक्षत्र ग्रुप द्वारा आयोजित नक्षत्र एग्जीबिशन का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राजेश जी बिड़ला ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राकेश जी जैन ने अध्यक्षता की। आयोजन के पहले ही दिन एग्जीबिशन कोटा वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया, जहां सुबह से देर शाम तक हजारों परिवारों ने पहुंचकर खरीदारी का आनंद लिया।
नक्षत्र ग्रुप की सदस्य नीलम विजय ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले का कोटा वासियों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। पहले ही दिन की जबरदस्त भीड़ ने महिला सशक्तिकरण, महिला उद्यमिता और समाज की एकजुटता को एक नया आयाम दिया।
इस एक्जीबिशन में देशभर से आए महिला उद्यमियों के 141 स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें परिधान, ज्वैलरी, वेडिंग कलेक्शन, डेकोरेटिव आइटम्स, परफ्यूम, साबुन, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, खाद्य पदार्थ, अचार-पापड़ आदि विशेष आकर्षण बने। आने वाले दीपावली और शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए यहां का फैशन और वेडिंग कलेक्शन विशेष पसंद किया जा रहा है।
गर्गी चौहान व ऋचा विजय ने बताया कि भारतीय महिलाएं घरों में खाली बैठने के बजाय अपनी रचनात्मकता को उत्पादों में बदलती हैं। नक्षत्र का उद्देश्य इन्हीं महिलाओं को मंच प्रदान करना और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाना है।
स्मिता पाटनी व शिप्रा मित्तल ने बताया कि आयोजन में हर आयु वर्ग के लिए शॉपिंग, स्वादिष्ट व्यंजनों से भरा फूड कॉर्ट, लकी ड्रॉ, फोटो सेशन, किट्टी व ग्रुप कॉन्टेस्ट जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
कीर्ति खंडेलवाल व प्रीति जैन ने बताया कि प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार के लिए मुम्बई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन किया है। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाविका प्रीत रामानी द्वारा लाखों परिवारों को डिजिटल माध्यम से इस आयोजन से जोड़ा गया।
नक्षत्र ग्रुप की यह प्रदर्शनी पूरी तरह नि:शुल्क प्रवेश के साथ शहरवासियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी, स्वाद और मनोरंजन का शानदार अनुभव दे रही है।
इससे होने वाली आय से जरूरतमंदों की मदद व सामाजिक कार्य किए जाएंगे। जैसे गत वर्ष “सुकन्या समृद्धि योजना” के तहत गोद ली गई 31 कन्याओं के खाते में राशि जमा करवाई गई थी, उसी प्रकार इस बार भी सहयोग जारी रहेगा।
सहयोगी संस्थाएँ: मोयरा सरिया, कुंद कुंद टाउनशिप, सिल्वर एंड साइन ज्वेलर्स, चौहान एलपीजी, रिफ्लेक्शन ब्यूटी पार्लर, नंदनी क्रिएशन।
आज के सफल आयोजन और भारी भीड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि नक्षत्र एग्जीबिशन हाड़ौती क्षेत्र में महिलाओं के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद शॉपिंग कार्निवल के रूप में स्थापित हो चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)