पति के देहदान संकल्प से प्रेरित होकर पत्नी ने लिया देहदान का संकल्प।
महात्मा गाँधी कॉलोनी, माला फाटक निवासी कलावती नागर ने लिया देहदान संकल्प।
तीन
वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में नगर निगम से सेवानिवृत कर्मचारी चंदा लाल नागर
ने अपने परिवार में सहमति बनाकर संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से
अपना देहदान संकल्प पूरा किया।
इसी प्रकार उनकी धर्मपत्नी श्रीमती
कलावती नागर ने भी अपने पति के देहदान के संकल्प से प्रेरित होकर व मृत
देह का सदुपयोग की जानकारी प्राप्त कर अपना भी देहदान-संकल्प पत्र भरने का
निर्णय लिया।
चंदा लाल नागर ने संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के
सदस्यों को अपने निज निवास बुलाकर अपनी पत्नी कलावती का देहदान संकल्प पत्र
बेटे-बहु दीपक-मधु व बेटी-दामाद ज्योति- दयाकिशन की सहमति से अपना संकल्प
पत्र भरकर संस्था सदस्यों को सौंपा।
बेटे दीपक नागर का कहना है की
मेरे माता-पिता के देहदान संकल्प से कई लोग जागरूक होंगे और सही मायने में
देहदान की चिकित्सा और पर्यावरण के क्षेत्र में कितनी अहमियत है यह भी
जानेंगे।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
26 सितंबर 2025
पति के देहदान संकल्प से प्रेरित होकर पत्नी ने लिया देहदान का संकल्प
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)